फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sikslen removing encroachments on the raging trader

सिक्सलेन के लिए अतिक्रमण हटाने पर भड़के व्यापारी

Sat, 02 Apr 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 02 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sikslen removing encroachments on the raging trader
हंगामा
एनएचएआई ने शुक्रवार को फोरलेन को सिक्स लेन में बदलने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो विधायक की अगुवाई में कब्जेदार भड़क गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। बिना मुआवजा दिए पक्के कब्जों पर जेसीबी चलाने पर प्रदर्शन भी किया। सूचना पर तहसीलदार भी पहुंच गए। विधायक के डीएम से बात करने के बाद अतिक्रमण हटाने का काम रुकवा दिया। 
विज्ञापन

एनएचएआई का अमले ने सुबह ही सिंधौली चौराहे के दोनों तरफ रखे छोटे दुकानदारों के खोखों, ठेलों और होर्डिंग्स, साइन बोर्डों को हटा दिया। दुकानों के आगे कराए गए मिट्टी पटान को भी जेसीबी से खुदवा दिया गया। इससे नाराज सभासद नावेद खान, रमेश कुर्मी, खान अफसन, चांद बाबू, जमशेद अनवर, जावेद खान, राहुल चौधरी समेत पांच दर्जन से ज्यादा लोग पहुंच गए और तोड़फोड़ का विरोध करते हुए हंगामा काटने लगे। सूचना पर विधायक सुल्तान बेग भी पहुंच गए। विधायक ने एनएचएआई सुपरवाइजर से पूछा कि जब सिक्सलेन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई है तो फड़-खोखा दुकानदारों को किस आधार पर खदेड़ा जा रहा है। तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह के पहुंचने पर हंगामा होने लगा। विधायक के अलावा उन्होंने भी डीएम कार्यालय में बात कर पूछा कि जब सिक्सलेन के भूमि अधिग्रहण के लिए गजट, नोटिफिकेशन कुछ भी नहीं हुआ है तो भूस्वामियों को वाजिब मुआवजा अदा किए बगैर उन्हें जमीन से बेदखल किसके आदेश पर किया जा रहा है? डीएम दफ्तर से बताया गया कि वहां से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। बाद में सुपरवाइजर ने एनएचएआई के संबंधित अफसरों से बात की और फिलहाल अतिक्रमण हटवाने का काम रुकवा दिया गया है। एनएचएआई के एरिया मैनेजर प्रेमबल्लभ ने फोन पर बताया कि मुरादाबाद से बरेली तक फोरलेन को सिक्सलेन में तब्दील किया जाना है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मीरगंज में फोरलेन के दोनों तरफ 15-15 मीटर तक जमीन खाली करवाकर चौड़ीकरण का काम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed