फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Signals near railway stations failed, trains delayed

Bareilly News: हापुड़ के पास सिग्नल फेल, देरी से आईं ट्रेनें

Sat, 12 Oct 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 12 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Signals near railway stations failed, trains delayed
बरेली। हापुड़ के पास बृहस्पतिवार रात रेलवे का सिग्नल फेल होने के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ गई। रात में आने वाली ट्रेनें शुक्रवार सुबह बरेली आईं। सुपरफास्ट सुहेलदेव एक्सप्रेस ने पांच तो विशेष ट्रेनों ने यात्रियों को सात से नौ घंटे तक इंतजार कराया। दिल्ली-लखनऊ रेलखंड में पिछले कई दिनों से ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है। खासकर विशेष ट्रेनें ज्यादा देरी से चल रही हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद ट्रेनों की चाल कुछ सुधरी, लेकिन रात में फिर से सिग्नल फेल होने से बिगड़ गई।
विज्ञापन

इसके कारण 14208 पद्मावत एक्सप्रेस को रास्ते में रोकना पड़ा। यह ट्रेन पांच घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह 5:45 बजे बरेली आई। 22420 सुपरफास्ट सुहेलदेव एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात 11 के स्थान पर शुक्रवार तड़के 4:20 बजे बरेली आई। 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस चार घंटे, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस दो घंटे, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस दो घंटे, 12430 एसी सुपरफास्ट एक घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन

इसके अलावा 14242 गरीब नवाज एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। वहीं 22418 महामना एक्सप्रेस व 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ने एक-एक घंटे इंतजार कराया। त्योहार विशेष ट्रेनों में 04096 आनंद विहार-अयोध्या चार घंटे, 04829 जोधपुर-गोरखपुर त्योहार विशेष छह घंटे, 04677 पटना-फिरोजपुर त्योहार विशेष नौ घंटे देरी से बरेली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed