फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SIB will keep an eye on black marketing of rail tickets

Bareilly: रेल टिकटों की कालाबाजारी पर नजर रखेगी एसआईबी, एजेंट और इंटरनेट कैफे रडार पर

Fri, 27 Oct 2023 12:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 12:48 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में सीटें फुल होने से टिकटों की कालाबाजारी बढ़ जाती है। इसे रोकने के लिए टीमें लगाई गई हैं। मुख्यालय स्तर से टीमों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
SIB will keep an eye on black marketing of rail tickets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्येाहारी सीजन में रेल टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए रेलवे की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) की अतिरिक्त टीमों को लगाया गया है। बरेली समेत आसपास के जिलों के कई एजेंट और इंटरनेट कैफे इन टीमों के रडार पर हैं। ये टीमें रोजाना मुख्यालय को रिपोर्ट देंगी।

विज्ञापन


हाल के दिनों में बरेली के बहेड़ी और फरीदपुर में टिकटों की कालाबाजारी के मामले पकड़े जा चुके हैं। पिछले माह श्यामगंज के पास भी एक कैफे संचालक को रेल टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में पकड़ा गया था। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में सीटें फुल होने से टिकटों की कालाबाजारी बढ़ जाती है। इसे रोकने के लिए टीमें लगाई गई हैं। मुख्यालय स्तर से टीमों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन

क्यूआर कोड से बढ़ी टिकटों की बुकिंग
रेलवे ने हाल ही में क्यूआर कोड के जरिये टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। बरेली जंक्शन पर यात्रियों को इसकी जानकारी देने के लिए काउंटर भी लगाए गए हैं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि क्यूआर कोड के जरिये टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद टिकट खिड़की पर लगने वाली कतार छोटी होने लगी है।

पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रेल टिकटों की कालाबाजारी करने वालों की मॉनिटरिंग की जा रही है। त्योहार के मद्देनजर एसआईबी की अतिरिक्त टीमें भी काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed