फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   shyamganj Bridge divider broked

श्यामगंज पुल उतरते ही डिवाइडर टूटे, गड्ढे भी खतरनाक

Sun, 20 Sep 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
shyamganj Bridge divider broked
बरेली। अगर आप श्यामगंज पुल से गुजर रहे हैं तो उतरते वक्त सावधान रहने की जरूरत है.. क्योंकि पुल से स्टेडियम रोड की तरफ उतरते ही सड़क पर एक तरफ गड्ढा हो गया है। सामने डिवाइडर भी टूट गया है। इससे वहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। यहां ब्रेकर भी टूट गए हैं। जिस कारण वाहनों की रफ्तार धीमी नहीं होती है। यही हाल बरेली कालेज की तरफ उतरने पर है।
विज्ञापन

स्टेडियम रोड को नगर निगम आदर्श रोड बनाना चाहता है। इसका प्रस्ताव भी दिया जा चुका है मगर इस रोड पर सड़कों पर गड्ढे अब भी नहीं भरे जा रहे हैं। श्यामगंज पुल पर दोनों तरफ से उतरते ही डिवाइडर के कोने टूट चुके हैं और यहां बनाए गए ब्रेकर भी टूट गए हैं। इससे यहां रोजाना हादसे हो रहे हैं। दरअसल श्यामगंज पुल पर न चढ़ने वाले लोग बाजार की तरफ जाते हैं और बाजार की तरफ से भी वाहन आते हैं। इधर पुल उतरते ही ब्रेकर टूट जाने से अब वाहनों की रफ्तार भी धीमी नहीं हो पा रही है। ऐसे में अचानक कई बार वाहन आपस में टकरा जाते हैं। खासकर दो पहिया वाहनों की भिड़ंत ज्यादा हो रही है। नगर निगम लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें ब्रेकर टूटने की जानकारी नहीं है। वह दिखवाएंगे। अगर ब्रेकर टूटे हैं तो सही कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed