फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shriram destroyed the corruption of weeds

श्रीराम ने किया खर-दूषण का संहार

Sat, 03 Apr 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Shriram destroyed the corruption of weeds
जलता पुतला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ऐतिहासिक होली वाली श्रीरामलीला

विज्ञापन
बरेली। बड़ी ब्रह्मपुरी में चल रही ऐतिहासिक होली वाली श्रीरामलीला में शुक्रवार को अगस्त्य मुनि संवाद, खरदूषण वध की लीला का मंचन किया गया।
लीला के 11वें दिन श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में छोटी बमनपुरी स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम में अगस्त्य मुनि के श्रीराम से मिलने की लीला का मंचन किया गया। यहां अगस्त्य मुनि श्रीराम को अमोघ अस्त्र-शस्त्र प्रदान करते हैं और उनके प्रयोग की विधि भी बताते हैं। इसके बाद आसुरी शक्तियों के विनाश और ऋषियों-मुनियों की रक्षा के लिए श्रीराम, भाई लक्ष्मण और सीता के साथ यज्ञ करते हैं।
लीला के दूसरे चरण में बड़ी ब्रह्म पुरी में श्री नृसिंह मंदिर के सामने लीला स्थल पर मंचित किया गया कि श्रीराम से दुराग्रह पूर्वक विवाह करने की जिद करने वाली शूूर्पणखा को राम समझाते हैं कि वह विवाहित हैं लेकिन वह मानने को तैयार नहीं होती। इसके बाद लक्ष्मण भी उसे बहुत समझाते हैं लेकिन वह नहीं मानती। अंतत: लक्ष्मण उसे नाक कान विहीन कर देते हैं। वह विलाप करती हुई खर और दूषण के पास जाती है। भगवान श्री राम-लक्ष्मण का खर-दूषण से युद्ध होता है। बाद में भगवान उनका संहार करते हैं। लीला के बाद खर-दूषण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

व्यवस्था बनाने में अतुल कपूर, राधाकृष्ण शर्मा प्रह्लाद, इंद्रदेव त्रिवेदी, अमित अरोड़ा, सुनील मिश्रा, राधाकृष्ण रस्तोगी, जनार्दन आचार्य आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed