{"_id":"5f29bdb98ebc3e61f26e6c01","slug":"shri-ram-temple-diwali-will-be-celebrated-in-the-city-today-bareilly-news-bly4150759187","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम मंदिर: शहर में आज मनेगी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम मंदिर: शहर में आज मनेगी दिवाली
विज्ञापन
दीयों की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
दिन भर हुई दीयों की खरीदारी, कुम्हारों के पास सारा स्टाक निपटा
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। हिंदू संगठनों की अपील पर लोगों में दीये खरीदने की होड़ मची हुई है। कई संगठनों ने तो शहर के प्रमुख चौराहों पर मुफ्त मिट्टी के दीए बांटे हैं। अचानक दीयों की मांग बढ़ने से कुम्हार खुश हैं, लेकिन वे बरसात की वजह से ज्यादा दीये नहीं बना पा रहे हैं। मांग पूरी करने के लिए कुछ कुम्हारों ने शहर के आसपास के क्षेत्रों से भी दीये मंगाए, जो मंगलवार को हाथोंहाथ बिक गए।
विज्ञापन
मांग पूरी करने को भोजीपुरा और आसपास क्षेत्रों से मंगाए दीये
कोहाड़ापीर पर मिट्टी के बर्तन बेचने वाले धनीराम ने बताया कि शहर के कुम्हारों ने कम ही दीये बनाकर दिए, जबकि इन दिनों बहुत ज्यादा मांग है। लिहाजा उन्होंने भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी, देवरनियां आदि क्षेत्रों से दीये मंगाए। दिनभर दीये खरीदने वालों का तांता लगा रहा। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
बरसात की वजह से नहीं कर पा रहे मांग पूरी
बानखाना चौराहा के पास दीये बनाने वाले कुम्हार का कहना है कि दीयों की जिस तरह मांग आ रही है, उससे अच्छी कमाई होने की उम्मीद थी, लेकिन बरसात की वजह से कम ही दीये बना पा रहे हैं। अब तो और दीये बनाने का वक्त भी नहीं बचा है, क्योंकि लोग बुधवार रात को जलाने के लिए ही दीये खरीद रहे हैं। जो दीये बनाए थे, सभी बिक गए हैं।
विज्ञापन