फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shri Ram Darbar will be consecrated in Kali Mata Mandir Bareilly on 22 January

Bareilly: प्राचीन काली देवी मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा, 22 जनवरी को होगी श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

Sat, 20 Jan 2024 06:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jan 2024 06:40 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन बरेली के प्राचीन काली माता मंदिर में श्रीराम दरबार स्थापित किया जाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 

विज्ञापन
Shri Ram Darbar will be consecrated in Kali Mata Mandir Bareilly on 22 January
बरेली में निकाली गई कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चाहवाई स्थित काली देवी मंदिर में 22 जनवरी को श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस कड़ी में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके प्रथम चरण में शनिवार को सुबह काली देवी मंदिर पर पंडित अंजनी कुमार शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन, पीठ पूजन मूर्ति जलाधिवास, पीठ वेदियों पूजा की गई। इसमें पीले वस्त्र में 108 महिलाएं शामिल रहीं। मंदिर समिति की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

विज्ञापन


कलश यात्रा मठिया, अग्रसेन स्कूल, वारी गली, पटवा गली होते हुए प्राचीन काली देवी मंदिर चाहवाई पहुंची। भक्तों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ धर्मध्वज लहराए। शंखनाद कर ढोल नगाड़ों के साथ श्रीराम के भजनों में मग्न नाचते गाते सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इस दौरान जगह जगह राम भक्तों ने अपने घरों से निकल कर कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन


Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम मंदिर के लिए छोड़ना पड़ा मेयर का पद, जेल भी गए थे बरेली के राजकुमार अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर समिति के विजय श्रीवास्तव ने बताया 21 जनवरी दिन रविवार से 24 घंटे यज्ञ किया जाएगा। समिति के राजीव शर्मा ने बताया 22 जनवरी को मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कलश यात्रा में रीना जौहरी, शालनी श्रीवास्तव, मीरा देवल, मिनी शर्मा, नूतन देवल, शिखा देवल, मंजू देवल, सविता देवल, रिमझिम सक्सेना, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मनोज देवल, आदि शामिल रहे।

22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील
सिरौली कस्बे के गंगा मंदिर धाम से शनिवार को भव्य जन जागरण यात्रा निकाली। यात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा मुख्य बाजार से मोहल्ला पांडान, ठाकरान, सराय, कोआटोला, कॉलेज मार्केट होते हुए मुरावटोला पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा करने के साथ आरती की गई। लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को सभी दीपोत्सव मनाएं। अपने आसपास के मंदिरों में साफ-सफाई करें। 

भुता में निकाली शोभायात्रा
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में शनिवार को महंत योगी सरोज नाथ के नेतृत्व में भुता के श्री अयोध्या धाम मंदिर से कैलाश धाम मंदिर तक श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल रामभक्त जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पुष्पवर्षा से उनका जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान बीपी सिंह, इंजीनियर राम के साथ आसपास के कई गांवों के लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed