फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   showered flowers on Kanwariyas in Jogi Nawada bareilly Muslim community welcomed them

Video: जोगी नवादा में कांवड़ियों के जत्थे पर बरसाए फूल, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत; दो साल पहले हुआ था बवाल

Sun, 27 Jul 2025 10:26 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 27 Jul 2025 10:26 PM IST
सार

दो साल पहले इसी जत्थे को निकालने के दौरान जब बाहर से आकर शामिल हुए उपद्रवियों ने तमंचे लहराकर हवाई फायरिंग की तो सामने खड़े एसएसपी प्रभाकर चौधरी का सब्र जवाब दे गया था। तब पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। 

विज्ञापन
showered flowers on Kanwariyas in Jogi Nawada bareilly Muslim community welcomed them
कांवड़ियों पर मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बरेली स्थित जोगी नवादा में दो साल पहले जिस कांवड़ जत्थे में उपद्रवियों की फायरिंग से लाठीचार्ज और बवाल हुआ था, वह जत्था रविवार को धूमधड़ाके के साथ निकाला गया। उस वक्त जत्थे का विरोध करने वाले मुस्लिम समाज के लोगों ने इस बार कांवड़ियों पर छतों से फूल बरसाए। शिवभक्तों ने भी इसके लिए उनका आभार जताया।

विज्ञापन

 

पार्षद बनवारी लाल शर्मा के नेतृत्व वाला कांवड़ जुलूस रविवार को जोगी नवादा से निकलकर सकुशल बनखंडी नाथ मंदिर पहुंचा। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने छतों से पुष्पवर्षा की। रास्ते में भी स्टॉल लगाकर कांवड़ियों को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और जलपान कराया गया। सुरक्षा के लिहाज से सीओ तृतीय पंकज सिंह, बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय फोर्स के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों पर फूल बरसाने वाले मुस्लिम समाज के लोगों ने इस व्यापक बदलाव का श्रेय सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को दिया। हाजी इकरार, पूर्व पार्षद उस्मान, जुल्फिकार आदि ने कहा कि सीओ तृतीय ने न केवल दोनों पक्षों के घरों में लगातार बैठकर उनकी गलतफहमी दूर की, बल्कि शिकवे मिटवा दिए। दूसरे पक्ष ने हमारे मोहर्रम जुलूस पर फूल बरसाए तो हमने भी अपनी हैसियत के हिसाब से उनका स्वागत किया। यहां मौजूद सीओ तृतीय ने कहा कि एसएसपी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी, वह उन्होंने पूरी कर दी।

विज्ञापन

दो साल पहले हुआ था बवाल, नप गए थे कप्तान
दो साल पहले इसी जत्थे को निकालने के दौरान जब बाहर से आकर शामिल हुए उपद्रवियों ने तमंचे लहराकर हवाई फायरिंग की तो सामने खड़े एसएसपी प्रभाकर चौधरी का सब्र जवाब दे गया था। तब पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। उसी शाम एसएसपी प्रभाकर चौधरी का पीएसी के लिए तबादला कर दिया गया। इससे पहले इंस्पेक्टर बारादरी रहे अभिषेक सिंह समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए।

हिंदू नेता भी पहुंचे स्वागत करने
बाबा बनखंडी नाथ मंदिर से महंत डॉ. बनवारी लाल शर्मा के नेतृत्व में यह जत्था वाहनों से कछला गंगा घाट को रवाना हुआ। इस दौरान मंदिर पर महंत स्वामी सुधीर नारायण गिरी, वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह, महापौर उमेश गौतम, रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र राठौर, पूर्व महानगर महामंत्री भाजपा हरिओम राठौर ने कांवड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed