फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shouted Jai jawan has rekindled the spirit of patriotism

जय जवान के उद्घोष ने जगा दी देशभक्ति की भावना

Thu, 27 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 27 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shouted Jai jawan has rekindled the spirit of patriotism
जय जवान - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अमर उजाला दिवाली कार्निवल के तीसरे दिन बुधवार को डीडीपुरम स्थित शहीद पंकज अरोरा चौक तक जय जवान यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष से माहौल में देशभक्ति की भावना जगा दी। शहर के कई लोगों के साथ श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं की कदमताल में हर किसी ने भागीदारी की। यह यात्रा सरहद पर लड़ रहे भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए निकाली गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण यमुना प्रसाद और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्ज्वलित करकेे जय जवान यात्रा को कार्निवल के युवा महोत्सव स्थल से रवाना किया। जलती हुई मशाल यात्रा की अग्रिम पंक्ति में शामिल छात्र लेकर आगे बढ़ते। पीछे था अन्य सैकड़ों छात्र-छात्राओं का गगनभेदी नारे लगाता काफिला। शहीद स्तंभ पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई, जहां खास अतिथियों ने दूसरी मशाल प्रज्ज्वलित की। तिरंगा कलर के गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए। इस मौके पर उड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्र-छात्राओं ने देश की रक्षा और सेवा के लिए सदैव आगे आने का संकल्प भी लिया। श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के एमडी अनमोल कपूर ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


देशभक्ति से सराबोर रहा युवा महोत्सव
एसपी ग्रामीण यमुना प्रसाद और विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने दिवाली कार्निवल में युवा महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत भी की। दोनों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर शहर के विभिन्न प्रमुख शैक्षिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य-संगीत और नाटकों की प्रस्तुति दी।  डीके इंटर कालेज की छात्राओं ने ‘मेरे देश में पवन चले पुरवाई...’ गीत पर नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी। एसआर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भारतीय सेना की वर्दी में ‘कंधों से मिलते हैं कंधे...’ गीत पर प्रस्तुति से भारतीय सेना की गौरवगाथा को दर्शाया। चक दे इंडिया गीत पर छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति भी भावविभोर कर गई। छात्र-छात्राओं ने ग्रुप प्रस्तुति में भारतीय सैनिक की शहादत गाथा को बेहद भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। जयनारायण कालेज के छात्र सचिन ने वंदेमातरम... पर प्रस्तुति दी। रिक्खी सिंह कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने नाटक के जरिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेष्ठ स्लोगन वाले छात्र पुरस्कृत
श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने जय जवान थीम पर एक से एक बेहतर स्लोगन लिखे। इनमें से शिवांशु के स्लोगर को पहला, मोहम्मद बिलाल के स्लोगन को दूसरा और मयंक के स्लोगन को तीसरे पुरस्कार के लिए चुना गया। तीनों छात्रों को युवा महोत्सव में पुरस्कृत किया गया।

युवा महोत्सव के विजेता
सोलो डांस की स्कूल कैटेगिरी में हांडा पब्लिक स्कूल के मनु पहले, एसआर इंटरनेशनल की अंशिका दूसरे और रिक्खी सिंह कन्या इंटर कालेज की उन्नति तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल कैटेगिरी के ग्रुप डांस में एसआर इंटरनेशनल ने पहला, सेक्रेड हार्ट्स ने दूसरा और द्रोपदी कन्या इंटर कालेज ने तीसरा स्थान पाया। ग्रुप डांस में कालेज कैटेगिरी में श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पहले स्थान पर रहा। सोलो डांस के कालेज कैटेगिरी में इन्वर्टिस के प्रियांशु पहले, एसएसवीजीआई के शुभम दूसरे और उत्कर्ष बिजनेस स्कूल के शिवम तीसरे स्थान पर रहे। कालेज कैटेगिरी के ग्रुप डांस में एसएसवीजीआई ने बाजी मारी। 

बग्गी और झूलों का खूब उठाया लुत्फ
अमर उजाला दिवाली कार्निवल में बुधवार शाम को तीसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी। बग्गी, ऊंट और घोड़ा बच्चों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहे । बग्गी और ऊंट की सवारी करके खूब लुत्फ उठाया । इनके साथ ही अमर उजाला की ओर से घोड़े की सवारी की व्यवस्था भी की गई है। वहीं, शाम होते ही कार्निवल की रौनक बढ़ गई थी। यहां लगे स्टालों पर खूब खरीदारी की गई। कार्निवल का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है।

युवा महोत्सव में कालेजों की बैंड परफार्मेंस आज 
बरेली। अमर उजाला दिवाली कार्निवल में युवा महोत्सव गुरुवार को भी होगा। अंतिम दिन कालेजों के बैंड हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता भी होगी। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक डांस, गायन और बैंड प्रतियोगिता के लिए लोग अपना पंजीकरण पंडाल में ही करा सकते हैं। 


इनका रहेगा सहयोग 
बीएल एग्रो, मारिया फ्रोजन, कंपीटेंट, अंबे मोटर्स, कामर्शियल टोयोटा, सचिन ह्यूंडई, फॉक्सवेगन डीलर, कैनविज ग्रुप, नाइन प्लैनेट, रियल्टी एडवाइजर, बैंक ऑफ ऑफ बड़ौदा, एलआईसी, पंजाब नेशनल बैंक, इंवर्टिस यूनिवर्सिटी, धनराज बिल्डर, शगुन इंफ्रा, पार्क एवेन्यू, अमाया, गंगाचरण अस्पताल, श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट, एसआरएमएस, यश, एचएसजे, सोबती, मेडिसिटी, एएनए,  कपिश, रामकुमार अग्रवाल ज्वैलर, अशोका फोम, होराइजन, ओम रेजीडेंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed