फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shot in railway ground in front of Baradari police station, two injured

बारादरी थाने के सामने रेलवे मैदान में फायरिंग

Tue, 16 Feb 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Shot in railway ground in front of Baradari police station, two injured
जख्मी गेंदन लाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ब्रह्मदेव स्थान पर बैठे थे दोनों लोग, गोली चलाने वाले का नहीं चला पता

विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाने के सामने रेलवे मैदान में किसी व्यक्ति ने अचानक गोली चला दी। दो लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली किसने और क्यों चलाई थी, पुलिस इसकी पड़ताल मेें जुटी है।

बारादरी थाने के सामने रेलवे का मैदान है। यहीं ब्रह्मदेव का छोटा स्थान है। शाम पांच बजे माधोबाड़ी नई बस्ती के रहने वाले कृपाशंकर और गंगापुर के गेंदन लाल बैठे थे, तभी अचानक फायर हुआ। कृपाशंकर ओर गेंदन लाल छर्रे लगने से घायल हो गए। उनके पैरों में छर्रे लगे हैं। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। काफी तलाश के बावजूद यह पता नहीं चल सका है कि गोली किसने और क्यों चलाई थी। दोनों घायलों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। कृपाशंकर के भतीजे अतुल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि दोनों लोगों के पैर में घुटने के नीचे छर्रे लगे हैं। गोली किसने और क्यों चलाई, इसका पता नहीं लग सका है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed