फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shot in land dispute in Shahjahanpur one person killed four injured

शाहजहांपुरः जमीन विवाद में गोली चली, एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल

Wed, 16 Dec 2020 07:29 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Shot in land dispute in Shahjahanpur one person killed four injured
एसपी आनंद - फोटो : ani

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने गोली मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निपुण अग्रवाल ने बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के कसारी गांव में पालेज की जमीन को लेकर दो समूहों के बीच मंगलवार शाम कुछ विवाद हो गया था बाद में मामले को किसी तरह समझा बुझा कर खत्म करा दिया गया।


उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह एक समूह के लोगों ने दुर्गपाल नामक व्यक्ति के घर पर गोलियां चला दीं, जिसमें दुर्गपाल (35) की गोली लगने से मौत हो गई जबकि उसके ही परिवार की लल्ली देवी, बबली, यादराम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह तथा अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोनू फरार है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed