{"_id":"6af77e4de39343dbfb0ca056","slug":"shortage-of-wheat-seeds-at-centers-farmers-forced-to-make-repeated-rounds-bareilly-news-c-400-1-ala1001-5415-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केंद्रों पर गेहूं के बीज की किल्लत, चक्कर काट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केंद्रों पर गेहूं के बीज की किल्लत, चक्कर काट रहे किसान
विज्ञापन
रामनगर/गुलड़िया। क्षेत्र के सरकारी बीज के तीन केंद्रों पर गेहूं के बीज के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूल रहे हैं। उन्हें गेहूं के बीज की किल्लत के नाम पर दस-दस दिनों तक भटकाया जा रहा है।
किसानों का कहना है कि गेहूं की बोआई का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में बीज न मिलने से किसान चिंतित हैं। किसान सुबह से शाम तक केंद्रों पर खड़े रहते हैं। उन्हें ''कल आने'' को कहकर टहला दिया जाता है। केंद्र प्रभारी साइट न चलने या अंगूठा लगाने वाली मशीन खराब होने जैसे बहाने बनाते हैं। किसानों का कहना है कि रामनगर, बड़ागांव और पटपरागंज के केंद्रों पर प्रमाणित और फाउंडेशन गेहूं का बीज भेजा गया है। प्रमाणित बीज का सरकारी मूल्य 947 रुपये प्रति बोरी है। फाउंडेशन गेहूं के बीज का मूल्य 998 रुपये प्रति बोरी है। किसानों का कहना है कि यहां पहुंचने वाले केवल 25 प्रतिशत किसानों को ही गेहूं का बीज मिल रहा है, जबकि बाकी को लौटा दिया जा रहा है।
-- -- -
किसानों ने कहा-प्रति बोरी अधिक की हो रही वसूली
रामनगर केंद्र पर शुक्रवार को बीज लेने आए माजरा दौलतपुर के सुरेंद्र पाल सिंह, सुमित विजय नगला एवं लक्ष्मीपुर के तेजपाल सिंह ने बताया कि उनसे सौ रुपये प्रति प्राप्त बोरी अधिक लिए गए हैं, जबकि निसरतगंज गांव के अली मोहम्मद ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से लगातार केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें रोज टहला दिया जाता है। कई महिला किसान भी केंद्रों पर बीज लेने पहुंच रही हैं। इन किसानों का आरोप था कि केंद्र प्रभारी बीज की कालाबाजारी भी कर रहे हैं। तहसीलदार अतुल सेन सिंह ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
--
बीज केंद्रों पर 100 से अधिक गांवों के किसान निर्भर
रामनगर, पटपरागंज और बड़ागांव में सरकारी बीज भंडार हैं। यहां पर्याप्त स्टॉक मौजूद होने के बावजूद किसानों को बीज नहीं मिल रहा। रामनगर बीज भंडार पर 50 से अधिक गांवों के करीब 15 हजार किसान निर्भर हैं। पटपरागंज और बड़ागांव के बीज भंडारों पर भी 30-30 गांवों के लगभग 20 हजार किसान आश्रित हैं। तहसीलदार अतुल सेन सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
--
मामले की जांच कराएंगे : जिला कृषि अधिकारी
जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि सभी सरकारी गोदामों पर बीज के निर्धारित मूल्य का बैनर लगवा दिया गया है। यदि किसी गोदाम पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर किसानों को गेहूं का बीज बेचे जाने की शिकायत है तो मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।