फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   shopkeepers filed a petition in the High Court against the sealing action in Bareilly

Bareilly: बवाल के बाद नगर निगम ने सील किया था मार्केट, 22 दुकानदार पहुंचे हाईकोर्ट, कार्रवाई को ठहराया गलत

Wed, 15 Oct 2025 04:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 04:04 PM IST
सार

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद नावल्टी स्थित मार्केट को सील किया गया था। इस मार्केट के 22 दुकानदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई का गलत ठहराया है। 

विज्ञापन
shopkeepers filed a petition in the High Court against the sealing action in Bareilly
नावल्टी स्थित मार्केट को सील किया गया था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नावल्टी चौराहे के पास पहलवान साहब की मजार की आड़ में बनी मार्केट के 22 दुकानदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। सुनवाई की तारीख नहीं लगी, लेकिन नगर निगम को जवाब दाखिल करना है। इसलिए नगर निगम के कर्मचारी-अधिकारी अभिलेख खंगाल रहे हैं। 

विज्ञापन


नॉवल्टी चौराहे पर पहलवान साहब की मजार की आड़ में सड़क और पटरी की जमीन पर 74 दुकानें बनाने का आरोप लगाते हुए नगर निगम ने कार्रवाई की है। सभी दुकानों को 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद सील किया गया था। दुकानें सील होने के बाद हाईकोर्ट में दुकानदारों ने अपने कब्जे को जायज और नगर निगम की कार्रवाई को गलत ठहराया है। साथ ही बेदखली की कार्रवाई रोकने और दुकानों को खोलने का आग्रह किया है। जिस जमीन पर मार्केट बनी है, उसे वक्फ का बताया गया है। वक्फ ट्रिब्यूनल और हाईकोर्ट तक मामले चल रहे हैं। 
विज्ञापन


वर्षों पुराना है मार्केट 
मार्केट वर्षों पुराना है लेकिन सीलिंग की कार्रवाई तब हुई जब बवाल हो गया। दुकानदारों ने मार्केट को बवालियों से जोड़ने पर आपत्ति की है। उनका कहना है कि वे नगर निगम को कर अदा करते रहे हैं। ऐसे में कब्जा नाजायज कैसे हो सकता है। नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बताया कि नगर निगम हाईकोर्ट में अपनी  पैरवी करेगा। इसके बाद जो आदेश मिलेगा। उसके हिसाब से अगली कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइक एन्क्लेव के दो मकान सील करने नहीं पहुंची बीडीए की टीम
फाइक एन्क्लेव में आगा और नदीम के मकान के निर्माण को बीडीए ने 10 अक्तूबर को अवैध बताकर नोटिस जारी किए थे। बारादरी कोतवाली पुलिस के जरिये नोटिस तामील कराए गए। नोटिस में भवन स्वामियों को 13 अक्तूबर से पहले भवन खाली करने के आदेश दिए गए थे और इसके बाद सीलिंग की जानी थी, लेकिन समय बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

बता दें बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद मौलाना और उनके करीबियों की संपत्तियों को खंगाला गया है। इसी कॉलोनी में मौलाना तौकीर रजा ने फरहत के यहां पनाह ली थी। इस मकान को मानचित्र के विपरीत बताकर बीडीए सील कर चुका है। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि यह उनकी नियमित कार्रवाई का हिस्सा है। जो मकान मानचित्र के विपरीत बनाए गए हैं उन पर कार्रवाई किसी भी दिन हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed