{"_id":"683566348c1a9873160450c5","slug":"shopkeepers-caught-two-children-on-charges-of-theft-tied-them-with-rope-and-beat-them-in-bareilly-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुकानदारों ने मिठाई चोरी के आरोप में पकड़े दो बच्चे, रस्सी से बांधकर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुकानदारों ने मिठाई चोरी के आरोप में पकड़े दो बच्चे, रस्सी से बांधकर पीटने का आरोप
Tue, 27 May 2025 12:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 May 2025 12:50 PM IST
सार
धनेटा में दुकानदारों ने चोरी करने के आरोप में दो बच्चों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को डांटकर उनके परिजनों को सौंप दिया। वहीं दोनों बच्चों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों रोते दिख रहे हैं। एक बच्चे के हाथ रस्सी से बंधे हैं। आरोप है कि दुकानदारों ने दोनों बच्चों को बांधकर पीटा है।
विज्ञापन
रस्सी से बांधे बच्चे के हाथ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के धनेटा में दुकानदारों ने दो बच्चों को चोरी के आरोप में पकड़ लिया। आरोप है कि रस्सी से हाथ बांधकर दोनों को पीटा गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बाद में दुकानदारों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को डांटकर उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दुकानदार सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि धनेटा में पिछले कई दिनों से दुकानों में चोरी की घटना हो रही थीं। रविवार रात सात साल और 10 साल के तीन बच्चे उनकी मिठाई की दुकान में घुसे थे। नकदी और मिठाई चुराकर जाने लगे। आहट होने पर वह जाग गए। उन्होंने दो बच्चों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया।
विज्ञापन
दोनों के हाथ रस्सी से बांधे
शोर मचाने पर और दुकानदार एकत्र हो गए। एक दुकानदार ने दोनों बच्चों के हाथ रस्सी से बांध दिए। सोमवार सुबह दुकानदारों ने दोनों बच्चों को थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। दोनों के पास से करीब पांच हजार रुपये और मिठाई बरामद हुई। पूछताछ में दोनों एक चोरी की बात कबूली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: नाबालिग साली पर आया जीजा का दिल, कर बैठा ऐसी करतूत, ससुरालियों के उड़ गए होश
पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को कभी चोरी नहीं करने की हिदायत देकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दो बच्चे दुकानदारों ने पकड़े थे। उनके भविष्य को देखते हुए दुकानदारों के नुकसान की भरपाई उनके परिजनों से कराकर घर भेज दिया था।