फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shopkeeper and his mother assaulted, report on four

Bareilly News: दुकानदार व उसकी मां से मारपीट, चार पर रिपोर्ट

Fri, 30 Aug 2024 07:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and his mother assaulted, report on four
फतेहगंज पूर्वी। फोन नहीं देने पर दबंगों ने दुकानदार समेत दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। हाईवे पर नगर पंचायत के सामने नई कॉलोनी निवासी विशाल सिंह की चाय की दुकान है। विशाल ने बताया कि बुधवार रात अत्तूनगला गांव के मलखान और उसका बेटा प्रदीप उनकी दुकान पर आया और फोन मांगने लगा। विशाल के फोन देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर वह लोग गाली देने लगे। इस बीच उसके अन्य दो साथी भी आ गए और डंडे से मारपीट करने लगे। बचाने आई उसकी मां विमला देवी को पीटा गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर घायल महिला और उसके बेटे को फरीदपुर सीएचसी उपचार के लिए भिजवाया है। गुरुवार को थाना पहुंचकर विशाल ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि दो आरोपियों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed