फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shooters won medals

Bareilly News: निशानेबाजों ने जीते पदक

Thu, 27 Jul 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 27 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shooters won medals
बरेली। 18 से 26 जुलाई तक नई दिल्ली के तुगलकाबाद की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 46वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें शहर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर 11 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन



सिविल सर्विस और मास्टर महिला वर्ग में इनकम टैक्स की एडिशनल कमिश्नर ज्योत्सना देवी ने दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। वृंदा महाजन ने 50 मीटर .22 रायफल 3 पोजीशन सीनियर व जूनियर महिला वर्ग में दो कांस्य पदक जीते। 50 मीटर .22 रायफल 3 पोजीशन सीनियर महिला वर्ग टीम स्पर्धा में हिबा खान, विधि गुप्ता, वृंदा ने स्वर्ण और 10 मीटर एअर रायफल सीनियर महिला वर्ग में रुचि पटेल, तबस्सुम व हिबा की टीम ने रजत हासिल किया।
विज्ञापन



10 मीटर एअर रायफल जूनियर महिला वर्ग टीम में रुचि पटेल, तबस्सुम व विधि और 10 मीटर एअर रायफल यूथ महिला वर्ग टीम में अदिति सिंह, विधि, वृंदा ने स्वर्ण जीता। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश रायफल संघ के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह यादव, बरेली शूटिंग अकादमी के सीनियर कोच अमित यादव, कोच ओम गुप्ता, गौरव कुमार शर्मा, देवव्रत व नेशनल शूटर नेहा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed