फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shooters entered the city from Delhi Road... fled towards Nainital

Bareilly News: दिल्ली रोड से शहर में घुसे... नैनीताल की ओर भागे शूटर

Sat, 13 Sep 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Shooters entered the city from Delhi Road... fled towards Nainital
बरेली। गोल्डी बरार के गिरोह से जुड़े बताए जा रहे शूटरों ने सुनियोजित तरीके से फायरिंग की घटना करके दहशत फैला दी। घर के बाहर की सीसी फुटेज के साथ ही आरोपियों के शहर में आने और जाने का रास्ता भी पता लगा है। आरोपी दिल्ली रोड से शहर में आए थे, जबकि वारदात के बाद नैनीताल रोड की ओर भागे। पुलिस टोल प्लाजा के कैमरों से इनके बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

घर के बाहर की फुटेज के मुताबिक शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे अपाचे बाइक से दो युवक जगदीश चंद्र पाटनी के घर के बाहर पहुंचते हैं। यहां बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए है। वह बाइक मोड़कर रुक जाता है। पीछे बैठा शख्स बाइक से उतरता है और घर के बराबर की गली में खड़ा होकर पाटनी के घर को लक्ष्य कर फायरिंग करता है। ऐसा होने पर गली में मौजूद कुत्ते भौंकने लगते हैं, फिर दोनों बाइक लेकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर लगी एसपी सिटी मानुष पारीक की टीम ने बाहर रोड के सीसी कैमरे चेक किए तो पता लगा कि आरोपी झुमका तिराहे (दिल्ली-रामपुर हाईवे) की ओर से आए। फिर वह किला रोड से मिनी बाइपास होते हुए नैनीताल हाईवे पर विलयधाम तक दिखे। इसके बाद वह कैमरों की पकड़ में नहीं आए। पुलिस मान रही है कि अगर वे हाईवे से आगे बढ़े होंगे तो टोल के कैमरों से उन्हें ट्रेस किया जाएगा। इसके अलावा अगर वह गांवों के रास्तों से आगे बढ़े होंगे तो उन्हें ट्रेस करने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने देखे निशान, विदेशी पिस्टल से फायरिंग का अंदेशा
जगदीश चंद्र पाटनी के घर पर की गई फायरिंग के बाद फॉरेंसिक यूनिट ने भी मौका मुआयना किया। टीम को घर की छत के छज्जे और दीवार पर फायरिंग के कई निशान मिले हैं। फायरिंग चूंकि पीछे बैठे शख्स ने एक ही हथियार से की तो अनुमान लगाया जा रहा है कि वह विदेशी पिस्टल रही होगी जिससे एक ही बार में नौ राउंड फायरिंग हो सकती है। टीम अब बुलेट तलाश कर उन्हें जांच के लिए लैब भेजने में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed