फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Singh Yadav says Sanghamitra Maurya is supporting us

शिवपाल का बड़ा बयान: बदायूं में बोले- संघमित्रा मौर्य हमारे साथ हैं, महिलाओं का सम्मान नहीं करती भाजपा

Wed, 10 Apr 2024 09:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 09:07 PM IST
सार

बदायूं में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहीं सांसद संघमित्रा मौर्य को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि संघमित्रा हमारे साथ हैं और समर्थन कर रही हैं। 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav says Sanghamitra Maurya is supporting us
शिवपाल सिंह यादव, सांसद संघमित्रा मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा महिलाओं को अपमानित करती रही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि संघमित्रा मौर्य उनके साथ हैं। उनका समर्थन कर रही हैं। शिवपाल सिंह यादव बुधवार को कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को सपा प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे। 

विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि संघमित्रा मौर्य ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया है कि वह बदायूं में भाजपा के दुर्विजय सिंह को चुनाव लड़ाएंगी। पार्टी ने मौका दिया तो मैनपुरी में कमल खिलाएंगी। इसके जवाब में शिवपाल यादव ने एक बार फिर कहा कि मैंने पहले ही बताया है कि वह (संघमित्रा) समर्थन दे रही हैं। हमारे साथ रहेंगी। हम इस बात पर निश्चिंत हैं। 
विज्ञापन


भाजपा में अपर्णा यादव के होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि वह तो पहले ही कह चुके हैं कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती। महिलाओं को भाजपा में कुछ नहीं मिला। अपर्णा को भी अब तक कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी के बयान पर शिवपाल यादव ने जताई आपत्ति 
शिवपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर आपत्ति की जिसमें कहा गया है कि दो फ्लॉप हीरो की फिल्म दोबारा रिलीज होने वाले जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपाई झूठ बोलते हैं। यह दोनों (अखिलेश यादव और राहुल गांधी) राजनेता हैं, यह फिल्मी स्टार नहीं हैं। यह कभी फेल नहीं होते। वह बोले उन्होंने तो ऐसा समय भी देखा है कि भाजपा सत्ता में कई बार आई और सत्ता से चली भी गई। यही भाजपा का आने वाला कल भी है।

सपा समर्थकों को धमका रहे कुछ लोग, डीएम से शिकायत
सपा समर्थक रहे कई ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व असरदार लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के समक्ष मंगलवार को भाजपा में शामिल कराया गया। इसे लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार को डीएम से मिले। उन्होंने शिकायत की। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल अपने उस बयान को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई जिसमें उनकी ओर से कहा जा रहा है कि वोट नहीं देंगे हिसाब देना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि चुनाव की आदर्श आचार संहिता 16 मार्च को लागू हुई। जिस भाषण को एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल किय गया है। वह 15 मार्च को सुबह 1.30 बजे का है। एडिट करने की वजह से भाषण का संदर्भ गायब है। अब वीडियो एडिट करके वायरल करने वालों पर कार्रवाई की जाए। साथ में डरा धमकाकर अपने दल में शामिल करने की कोशिश करने वालों को भी कार्रवाई के घेरे में लिया जाए। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि शिकायत के समर्थन में अभी उन्हें कोई साक्ष्य अभी नहीं दिए गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। 

शिवपाल की बातों में कोई दम नहीं : संघमित्रा मौर्य
सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि वह मंगलवार को स्पष्ट कर चुकी हैं कि वह कहां हैं और किसके साथ हैं। वह मुखौटा लगाकर नहीं चलतीं कि कहें कुछ और करें कुछ। जहां तक शिवपाल सिंह यादव की ओर से दिए बयान की बात है, उनकी (शिवपाल सिंह यादव) बातों में कोई दम नहीं है। वह जहां थीं, वहीं पर हैं। वर्तमान में सांसद और कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहीं हैं। क्या मैनपुरी से लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ही तय करेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed