फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shiva temples decked up; chants of 'Bam-Bam' and 'Har-Har' to resound starting today.

Bareilly News: सजे शिवालय, आज से गूंजेगा बम-बम, हर-हर

Thu, 30 Jul 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples decked up; chants of 'Bam-Bam' and 'Har-Har' to resound starting today.
बरेली। शहर के प्रसिद्ध नाथ मंदिर सजकर तैयार हैं। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे इन मंदिरों में बृहस्पतिवार से शिवभक्त बम-बम, हर-हर उद्घोष के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। किला स्थित ऐतिहासिक अलखनाथ मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। यहां सावन में सबसे अधिक संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। वनखंडीनाथ, त्रिवटीनाथ और धोपेश्वरनाथ मंदिरों को भी सजाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार से कछला, हरिद्वार और अन्य पवित्र स्थलों के लिए कांवड़ियों के जत्थे रवाना होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

आयुष्मान योग में सावन आज से, बरसेगी महादेव की कृपा
बरेली। सावन बृहस्पतिवार से शुरू होगा। यह पूरा महीना भगवान शिव और देवी पार्वती की साधना और जलाभिषेक के लिए समर्पित होता है। पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार सावन में आयुष्मान योग बन रहा है, जिससे शिव आराधना का फल कई गुना बढ़ जाएगा। भगवान भोलेनाथ की आराधना का यह महापर्व 28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ संपन्न होगा। सावन में ही समुद्र मंथन किया गया था। इससे निकले हलाहल की ज्वाला से ब्रह्मांड को बचाने के लिए भगवान शिव ने उसे अपने कंठ में धारण कर लिया था। विष के ताप को शांत करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने उन पर जल अर्पित किया था। तभी से सावन में शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed