{"_id":"681292fac2122b7513097d5a","slug":"shiv-temple-priest-dies-under-suspicious-circumstances-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104459-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिव मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिव मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। शिव मंदिर के पुजारी की मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आनन- फानन में पुजारी का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। इससे पूर्व पुजारी का गांव में किसी से नोकझोंक भी हो गई थी।
थाना क्षेत्र के बरौर गांव के खरगसेन ने सालों पहले एक शिव मंदिर का निर्माण कराया था। उस मंदिर पर खरगसेन के भाई मुन्ना लाल पुजारी थे। मुन्ना लाल की मौत के बाद उनका बेटा अमर गिरि मंदिर में पुजारी थे। मंगलवार की रात 47 वर्षीय अमर गिरि की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार को गांव के एक ग्रामीण से उनकी नोकझोंक के साथ गाली-गलौज हुई थी।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुजारी का पुलिस को बिना सूचना के ही अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस को कोई ऐसी जानकारी नहीं दी गई है। यदि ऐसा हुआ है तो तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद