फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shikshamitra found injured on the road and died

Bareilly News: सड़क पर घायल हालात में मिले शिक्षामित्र की मौत

Sat, 21 Dec 2024 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra found injured on the road and died
घायलावस्था में मिले युवक की मौत।
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव नखी सिंधवा से नगरिया को जाने वाली सड़क पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में बृहस्पतिवार की रात पुलिस को मिला। बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की पहचान 40 वर्षीय नेकपाल निवासी गांव बेहटा खास मंझारे, थाना मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर के रूप में हुई है, जो अपने ही गांव के स्कूल में शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नेकपाल बृहस्पतिवार की रात अपनी पत्नी के साथ फतेहगंज पूर्वी के नगरिया कला गांव में अपने चचेरे भाई को देखने बाइक से आए थे, जो कि बीमार चल रहे थे। पत्नी को नगरिया छोड़कर नेकपाल बाइक लेकर कहीं चले गए। इसके बाद वह नखी सिंधवा गांव के पास नगरिया कला गांव को जाने वाली सड़क पर घायल मिले थे । बाइक उनके ऊपर पड़ी थी। सिर में चोट लगी थी। उधर से निकल रहे लोगों ने इसकी सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी उपचार के लिए भिजवाया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत के बाद परिजनों ने बताया कि नेतराम शिक्षामित्र के पद पर अपने गांव बेहटा के ही स्कूल में कार्यरत थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एक युवक घायलावस्था में मिला था। उसे अस्पताल भिजवाया गया। उसकी मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed