{"_id":"68fe954665cb3c08c50b3604","slug":"shehnai-will-resonate-on-devuthani-ekadashi-more-than-800-weddings-will-take-place-bareilly-news-c-4-vns1074-753497-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देवउठनी एकादशी पर गूंजेगी शहनाई, होंगी 800 से ज्यादा शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देवउठनी एकादशी पर गूंजेगी शहनाई, होंगी 800 से ज्यादा शादियां
विज्ञापन
बरेली। चार माह से रुके हुए मांगलिक कार्य देवउठनी एकादशी के साथ शुरू होगे। इस अबूझ मुहूर्त पर शहर में करीब 800 शादियां होगी। इसके लिए शहर के होटल, बरातघर, बैंड, डीजे, कैटरिंग आदि की बुकिंग हो चुकी है। करोड़ों रुपये का कारोबार होने के अनुमान से कारोबारियों के चेहरे चमक रहे हैं।
शहर में 275 बरातघर व 300 होटल पंजीकृत हैं। सहालग के चलते ये पहले से ही ये बुक हो चुके हैं। एसोसिएशन के मुताबिक, इस बार एकादशी दो दिन मनाई जाएगी। इसलिए एक व दो नवंबर को शादियां होंगी, लेकिन एक को बड़ी सहालग है। इसी को देखते हुए बुकिंग की गई है। सहालग के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक है। रविवार को कुतुबखाना बाजार ग्राहकों की आमद से गुलजार रहा। सबसे ज्यादा भीड़ कपडे की दुकानाें पर रही। लोगाें ने शादियों के लिए जमकर खरीदारी की।
कपड़ा विक्रेता विकास अग्रवाल ने बताया कि सहालग की खरीदारी शुरू हो गई है। बाजार में विभिन्न तरह की साड़ियों, लहंगे, लांचे, सूट आदि की मांग है। शहर में हुए उपद्रव के बाद शहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, लखीमपुर आदि जगह के ग्राहक कम पहुंच रहे थे, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। ग्राहक दोबारा बाजार में पहुंचे लगे हैं। कारोबारियों के मुताबिक एक शादी में औसतन 10 लाख रुपये खर्च होते हैं। इस लिहाज से दो दिनों में ही करीब 80 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
होटल वालों ने तैयार किए अलग-अलग पैकेज
एक-दो नवंबर को सभी होटल बुक हैं। होटल कारोबारियों ने अलग-अलग पैकेज बनाए हैं। इनमें 100 से लेकर 500 लोगों तक के लिए कैटरिंग की व्यवस्था है। - डॉ. अनुराग सक्सेना, अध्यक्ष, बरेली होटेलियर एसोसिएशन
सहालग के लेकर बुकिंग काफी पहले ही हो गई थी। शहर में करीब 800 से अधिक शादियां होगी। आने वाले दिनों में भी कारोबार अच्छा रहेगा। - गोपेश अग्रवाल, अध्यक्ष, बैंक्वेट हॉल संगठन
शादियों को लेकर दोनों दिन के लिए कैटरिंग बुक है। इस बार सहालग में अच्छा काम मिला है। ग्राहकों ने तिलक से लेकर विदाई तक की बुकिंग कराई है। - रजनीश गंगवार, कैटरिंग व्यवसायी
सहालग को देखते हुए फोटोग्राफी के लिए बुकिंग की हुई है। इस बार ज्यादातर लोग प्री वेडिंग शूट के साथ पूरा पैकेज बुक करवा रहे हैं। - मनोज कुमार सैनी, फोटो स्टूडियो संचालक