फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shehla and supporters clashed Bhagwat

शहला और भगवत के समर्थक भिड़े

Thu, 16 Feb 2017 01:32 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 16 Feb 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Shehla and supporters clashed Bhagwat
Shehla and supporters clashed Bhagwat - फोटो : बरेली, अमर उजाला
जिले में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हो गया। नवाबगंज में विशेष सर्तकता बरती गई, लेकिन इसके बावजूद कस्बे के मोहल्ला सराय में सपा प्रत्याशी भगवत सरन और आईएमसी प्रत्याशी शहला ताहिर के समर्थकों में हाथापाई के बाद पथराव हो गया। इसी विधानसभा के बड़ेगांव में फर्जी वोट डालने को लेकर विवाद होने पर युवक का सिर फोड़ दिया। शहर के मोहल्ले काकरटोला में थप्पड़ मारने पर नशेड़ी सुरक्षा कर्मी से भिड़ गया।  
विज्ञापन

 नवाबगंज के मोहल्ला सराय में बुधवार को सपा प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार और आईएमसी प्रत्याशी शहला ताहिर के समर्थकों के बिस्तर आसपास लगे थे। दोपहर करीब एक बजे दोनों के समर्थकों में हार-जीत को लेकर बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए और पथराव होने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ियां मौके की तरफ दौड़ गईं। पुलिस के पहुंचने पर कोई नहीं मिला।  बड़ेगांव में फर्जी मतदान का विरोध करने को लेकर गांव के अयोध्या प्रसाद का विकास से विवाद हो गया। उस समय तो उन्हें समझाकर शांत कर दिया, लेकिन मतदान केंद्र से लौटते समय दोनों में फिर तकरार हो गई। विकास ने अयोध्या प्रसाद के सिर में ईंट फेंक कर मारकर जख्मी कर दिया। यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंचकर विकास को पकड़ लाई। क्योलड़िया क्षेत्र के अमीरनगर के लोगों ने पुल न होने की वजह से वोटिंग का बहिष्कार करने का एलान कर दिया था। सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश कुमार ने ग्रामीणों को समझा दोपहर 12 बजे मतदान शुरू कराया। 
विज्ञापन

 प्राथमिक विद्यालय कांकरटोला  केंद्र पर शाम पांच बजते ही सुरक्षा कर्मियों ने मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया। इसी दौरान चार पांच महिला वोटर वोट डालने आईं, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने मतदान का समय पूरा होने की बात कहते हुए उन्हें रोक दिया। इसी दौरान यहां पहुंचा एक शराबी सुरक्षा कर्मी से भिड़ गया । सुरक्षा कर्मी ने शराबी को थप्पड़ मारकर भगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed