{"_id":"6843f49226951621b807b14f","slug":"sheeshgarh-police-station-is-number-one-hafizganj-is-poor-in-bareilly-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शीशगढ़ थाना नंबर वन... हाफिजगंज फिसड्डी, एसपी स्तर पर अंशिका वर्मा का काम सबसे बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शीशगढ़ थाना नंबर वन... हाफिजगंज फिसड्डी, एसपी स्तर पर अंशिका वर्मा का काम सबसे बेहतर
Sat, 07 Jun 2025 01:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:44 PM IST
सार
बरेली में थानावार जारी मासिक रैंक में शीशगढ़ प्रथम, अलीगंज दूसरे और भमोरा तीसरे स्थान पर है। वहीं चौकियों में बहेड़ी की भुड़िया चौकी का काम सबसे निराशजनक रहा।
विज्ञापन
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कानून व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। मासिक रैंक भी जारी की गई। इसमें शीशगढ़ थाने को विवेचना आदि बिंदुओं पर अव्वल तो हाफिजगंज को सबसे फिसड्डी माना गया। चौकियों में बहेड़ी की भुड़िया चौकी का काम सबसे निराशजनक रहा।
विज्ञापन
थानावार जारी रैंक में शीशगढ़ प्रथम, अलीगंज दूसरे और भमोरा तीसरे स्थान पर है। खराब रैंक के लिहाज से देवरनिया, सुभाषनगर और हाफिजगंज थाने निचले पायदान पर रहे। सर्किल की रैंक में बहेड़ी सीओ के स्तर पर सबसे अच्छा काम किया गया। सीओ द्वितीय सर्किल सबसे निचले पायदान पर रही। एसपी स्तर पर एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा का काम सबसे बेहतर रहा। एसपी उत्तरी दूसरे तो एसपी सिटी का क्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अमर ज्योति प्रकरण: भाजपा ने सूर्यकांत को पार्टी से निकाला, करोड़ों की ठगी में दर्ज है मुकदमा; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
शहर की चौकी नवादा प्रथम, सुभाषनगर की रामगंगा चौकी दूसरे और किला चौकी तीसरे स्थान पर रही। जबकि बहेड़ी की चौकी भुड़िया, सुभाषनगर थाने की सुभाषनगर चौकी व करगैना चौकी का काम सबसे खराब रहा। एसएसपी ने बेहतर काम करने वाले थाना व चौकी प्रभारी पुरस्कृत किए, वहीं खराब काम करने वालों की फटकार लगाई।