{"_id":"6a36f001baafd706d6026b8e","slug":"she-left-home-after-being-caught-talking-to-her-uncle-in-law-on-her-mobile-phone-bareilly-news-c-4-bly1053-909745-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौसा से बात करते पकड़ा मोबाइल तो घर छोड़कर चली आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौसा से बात करते पकड़ा मोबाइल तो घर छोड़कर चली आई
विज्ञापन
भोजीपुरा। बेमेल रिश्ते में शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल की आत्महत्या के बाद कई तरह की बातें सामने आई हैं। पुलिस की जांच में पता लगा कि प्रेमी मौसा से मोबाइल फोन पर बात करते वक्त फोन पकड़ लिया गया तो युवती सीधी प्रेमी के घर चली आई। यहीं पर आत्महत्या का तानाबाना बुना गया।
पुलिस ने भोजीपुरा व सीबीगंज इलाके में दोनों के घर जाकर जांच की तो पता लगा कि युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई की शादी युवती की मौसी से हुई थी। इस लिहाज से दोनों का रिश्ता मौसा व भतीजी का था। चूंकि सगी रिश्तेदारी का मामला था तो दोनों ही एक-दूसरे के घर आते जाते थे। युवती मौसी के घर अक्सर रुकती थी। इसी दौरान मौसा के भाई से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने अपने परिजनों से शादी की बात चलाई तो रिश्ते को अस्वीकार कर दिया गया।
बताते हैं कि शनिवार सुबह जब युवती के घरवालों ने उसे फोन पर प्रेमी से बात करते देखा तो डांट लगा दी। तब वह अकेली ही एक किमी चलकर प्रेमी के घर चली आई। बताते हैं कि वह कीटनाशक के तौर पर प्रयोग होने वाला सल्फास पाउडर भी साथ ले गई। प्रेमी उसके कहने पर पानी की बोतल खरीद लाया। बताते हैं कि झाड़ियों में बैठकर पहले युवती ने ही पानी में मिलाकर जहर खाया, फिर उसे मरते देखकर प्रेमी ने वही जहर खा लिया।
विज्ञापन
युवक के खिलाफ दर्ज है छेड़खानी की रिपोर्ट
पुलिस ने रिकाॅर्ड खंगाला तो पता लगा कि युवक ने पड़ोसी गांव की एक किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। 22 अगस्त 2023 को किशोरी के पिता ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह रिपोर्ट दर्ज होने की वजह से उसकी शादी के लिए रिश्ते भी नहीं आ रहे थे।