{"_id":"65381968c07fe54789029636","slug":"shastra-puja-on-dussehra-na-news-c-122-1-spn1002-6984-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दशहरे पर की शस्त्र पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दशहरे पर की शस्त्र पूजा
Wed, 25 Oct 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दशहरा के अवसर पर शहर में कई जगह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से हथौड़ा बुजुर्ग स्थित महाराणा प्रताप भवन में शस्त्र पूजन एवं क्षत्रिय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह राठौर शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने विधिवत शस्त्र पूजन किया। डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने कहा कि सर्व क्षत्रिय समाज को मिल-जुलकर रहना चाहिए। इस दौरान समाज की महिला शक्ति को सम्मानित किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया, शरद कुमार सिंह, अरविंद सिंह, प्रियांशू रघुवंशी, भानू सिंह, महेश सिंह, ममता सिंह, नमिता सिंह, अनूप चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय पाल सिंह व शैलेंद्र सिंह ने किया।
काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा की ओर से विजयदशमी एवं शस्त्र पूजन का आयोजन नामदेव बाल विद्या मंदिर में किया गया। इस दौरान भगवान श्री काकुत्स्थ जी एवं भगवान श्रीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ। इसके साथ ही हवन पूजन हुआ। इस अवसर पर नरेश चंद्र सक्सेना को जिला संयोजक सुशासन और केंद्र राज्य शासकीय समन्वय विभाग भाजपा बनाए जाने पर पटका पहनाकर सम्मान किया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष लालू पुजारी व महामंत्री प्रमोद सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।