फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shamtganj is formed into ' Priya ' branded chemical turmeric

शहामतगंज में बन रही है ‘प्रिया’ ब्रांड की केमिकल हल्दी

Thu, 18 Feb 2016 01:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
शहर की प्रमुख मंडी शहामतगंज में बनाई जा रही ‘प्रिया’ ब्रांड की केमिकल हल्दी को एफएसडीए की रिपोर्ट में स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया गया है। वाराणसी स्थित प्रयोगशाला ने इसमें ‘मेटेनिल यलो’ कलर की मिलावट की बात कहते हुए खाने के लिए प्रतिबंधित बताया है। यह भी खुलासा किया है कि इस कलर को खिलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि  इसका दिमाग, लीवर, किडनी और हार्ट पर सीधा असर पड़ता है। रिपोर्ट के बाद जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने इस ब्रांड की हल्दी को मार्केट से हटाने के निर्देश दिए हैं। पंद्रह दिन में जवाब भी मांगा है। उसी के बाद विक्रेता और कंपनी के खिलाफ एसीजेएम (प्रथम) के न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय जयसवाल ने बताया कि अगले साल अक्तूबर के महीने में शहामतगंज इलाके में छापा मारकर दो दुकानों से प्रिया ब्रांड की हल्दी के नमूने लिए थे। इनको परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि पैकिंग के नियमों का भी पालन नहीं किया गया है। पैकिंग में  ठीक से वजन अंकित नहीं है।  न ही पैकिंग के मानकों का पालन हुआ है। पैकिग मिस बैच है तथा (रेग्यूलेशन) तक पूरे नहीं किए गए हैं। पैकिटों पर पता भी गलत लिखा हुआ है। ‘मेटेनिल कलर युक्त हल्दी दिमाग पर सीधे असर करती है। लीवर,  किडनी और हार्ट को भी प्रभावित करती है। धीरे-धीरे व्यक्ति का पाचन तंत्र पूरी तरह से बैठ जाता है और कैंसर जैसे रोग भी हो सकते हैं।’ डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी,
विज्ञापन


आजीवन कारावास तक है सजा
‘ एक्ट के अनुसार इस मामले कम से कम छह माह और अधिकतम आजीवन कारावास का प्रावधान है। इसके अलावा पांच लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका जा सकता है।’
अजय जयसवाल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed