फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shamli-Gorakhpur Expressway will pass through the Powayan area of Shahjahanpur

शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे: पूरब से पश्चिम तक जुड़ जाएगा पुवायां... बरेली मंडल के इन इलाकों की बदलेगी तस्वीर

Sun, 28 Dec 2025 01:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 01:34 PM IST
सार

शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे बरेली मंडल की पांच तहसीलों से होकर गुजरेगा। शाहजहांपुर जनपद के पुवायां क्षेत्र में सर्वे प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे बनने से पुवायां पूरब से पश्चिम तक जुड़ जाएगा। कई जिलों के विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Shamli-Gorakhpur Expressway will pass through the Powayan area of Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

छह लेन के पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए कार्रवाई वर्ष 2026 से शुरू होने की संभावना है। यह एक्सप्रेसवे शाहजहांपुर के पुवायां तहसील क्षेत्र से होकर गुजरेगा। यहां एक्सप्रेसवे के सर्वे के लिए प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे बनने से जिले के लोग पूरब से पश्चिम तक सीधे जुड़ जाएंगे। निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा होना है।

विज्ञापन

  
यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, भारतमाला प्रोजेक्ट का हिस्सा है, इसमें जम्मू से हरियाणा के पानीपत तक छह लेन सड़क तैयार हो गई है। उसके आगे शामली से गोरखपुर का हिस्सा है। करीब 750 किलोमीटर लंबे और 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेसवे का ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है। अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीपीआर में तय होगा कि कितने पुल, ओवरब्रिज और फ्लाईओवर की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

 
शामली के थाना भवन क्षेत्र और गोगवान जलालपुर से शुरू होकर गोरखपुर और नेपाल सीमा तक जाने वाला यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर गुजरेगा। पहले चरण में शामली से पुवायां तक लगभग 450 किलोमीटर, जबकि दूसरे चरण में पुवायां से गोरखपुर तक लगभग 300 किलोमीटर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके पूरा होने के बाद यूपी का पूर्वी और पश्चिमी हिस्सा सीधे जुड़ जाएगा। शामली-गोरखपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पहले चरण के निर्माण वाले हिस्से पर पुवायां क्षेत्र में मोबाइल जीपीएस के सहारे सर्वे के लिए बेसिक प्वाइंट बनाने का काम चल रहा है। इसके तहत जगह-जगह सीमेंटेड पिलर बनाए जा रहे हैं। सीमेंटेड छोटे से पिलर पर लोहे का छोटा एंगल भी लगाया जा है।

पुवायां के इन गांवों से होकर निकलने की है संभावना
अब तक चल रही कार्रवाई के अनुसार शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के पीलीभीत जिले के तिल्छी गांव से शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में गांव डिमरी डिमरिया से गांव भगौतीपुर सुहेला, सुहेला, कैथ बहेड़ा, खिरिया, गुरसंडा रायपुर, बेलावाली, गुलौली, खुशालपुर, बालेमऊ, मरेना, दुबिया, नसुलिया, नहिलोरा बुजुर्ग, विक्रमपुर, खजुरिया, तितुरा, कुंवरपुर जप्ती, जुझारपुर, जारमानो, टकेली, बितौनी जमीने करनापुर, लखोहा, बसखेड़ा बुजुर्ग, पिपरी, बसही, जेवां, पुरेना, कटका, बनियानी, बेला आदि गांवों से होकर बनाए जाने की संभावना है। 

इन जिलों का आवागमन होगा आसान, किसानों-व्यापारियों की बढ़ेगी आय
इस एक्सप्रेसवे के बनने से पुवायां सहित जिले के लोगों का पूरब में लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर और पश्चिम में पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ होते हुए शामली तक पहुंच आसान हो जाएगी। इसके अलावा जिले के लोगों को पांच एक्सप्रेसवे जिनमें गंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ गोरखपुर एक्सप्रेसवे, अंबाला शामली एक्सप्रेसवे, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं, से सीधा कनेक्शन मिलेगा। 

इससे यात्रा का समय घटेगा, परिवहन गतिविधियां बढ़ेंगी और औद्योगिक निवेश को गति मिलेगी। पुवायां तहसील कृषि प्रधान होने के कारण यहां से अनाज, आलू आदि दूसरे जिलों को भेजना आसान हो जाएगा। व्यापारियों को माल भेजना और मंगाना आसान होगा। तमाम लोगों को रोजगार भी मिलेगा। पुवायां सिख बहुल भी है और यहां के लोगों की रिश्तेदारी हरियाणा, पंजाब आदि में है। एक्सप्रेसवे से पंजाब आदि में आवागमन में आसानी होगी।

डीपीआर के बाद जिले से शुरू होगी कार्रवाई
डीपीआर बनने और सर्वे के बाद बाद धारा 3-ए के तहत भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित जमीन पर निर्माण और खरीद-फरोख्त पर रोक लग जाएगी। भूमि स्वामी को आपत्ति के लिए 15 दिन का समय मिलता है, इसके बाद 3-डी घोषित कर भूमि केंद्र सरकार के नाम कर सुरक्षित करा दी जाएगी।

अभी शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए कोई सर्वे नहीं कराया गया है। सर्वे के लिए कंट्रोल प्वाइंट बनाए गए हैं। डीपीआर अंडरप्रोसेस है, फाइनल नहीं हुआ है। - प्रशांत दुबे, पीडी एनएचएआई, बरेली

एनएचएआई की ओर से अब तक शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए नक्शे आदि मांगे गए हैं। एक्सप्रेसवे पुवायां तहसील से होकर निकलेगा। डीपीआर मिलने पर जानकारी हो सकेगी।- प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर

एक्सप्रेसवे के लिए अभी कोई डिटेल नहीं आई है। गांव नाहिल आदि के पास से सर्वे हुआ था। गजट प्रकाशन होने पर ही जानकारी हो सकेगी।- चित्रा निर्वाल, एसडीएम , पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed