फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   shahrukh last year came meerganj

सवा साल पहले शादी में मीरगंज आया था शाहरुख

Thu, 05 Mar 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
shahrukh last year came meerganj
बरेली। दिल्ली दंगे में पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग और सिपाही पर पिस्टल तानने के आरोपी शाहरुख सवा साल से मीरगंज में अपनी ननिहाल नहीं आया है। सवा साल पहले वह एक शादी में ननिहाल आया था। मौसेरे भाई के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अपनी जांच में भी यही कहा है। मौसेरी बहन ने शाहरुख के उनके घर ठहरने की चर्चा पर भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

शाहरुख की ननिहाल मीरगंज के खानपुरा मोहल्ले में है। नाना-नानी के बाद इस घर को शाहरुख के मौसा बब्बू खां ने ले लिया था। वह शाही के लमकन गांव को छोड़कर यहां आए थे। अब इस मकान में बब्बू का परिवार रहता है। बुधवार दोपहर उनके दरवाजे पर काफी भीड़ लगी थी। आसपास के लोग सुर्खियों में आए इस परिवार का हालचाल लेने पहुंच रहे हैं। शाहरुख की मौसेरी बहन निशात ने बताया कि शाहरुख का परिवार मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। कई बरसों से शाहरुख का परिवार दिल्ली के घोंडा इलाके में रह रहा है। बचपन में शाहरुख का ननिहाल ज्यादा आनाजाना था, इसके बाद वह साल-दो साल बाद आने लगा।
विज्ञापन

निशात ने बताया कि सवा साल पहले रिश्तेदारी में एक शादी में शाहरुख ननिहाल आया था और अगले दिन चला गया। इसके बाद से वह यहां नहीं आया है। दिल्ली कांड के बाद मीडिया में उसके मीरगंज आने और यहां रुकने की खबरों से निशात का परिवार आहत है। निशात ने इस बात पर नाराजगी जताई कि उनके परिवार और कस्बे को शाहरुख के नाम से जोड़कर बदनाम किया जा रहा है। वहीं, शाहरुख का मीरगंज कनेक्शन जुड़ने के बाद डीआईजी के आदेश पर मीरगंज पुलिस ने जो जांच की उसमें भी यही पुष्टि हुई कि शाहरुख दिल्ली कांड के बाद मीरगंज नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आई खबरों के तत्काल बाद ही मीरगंज पुलिस और खुफिया अमले को लगाकर जांच कराई गई। हर पहलू पर जांच की गई, लेकिन यह साबित नहीं हो सका कि शाहरुख ननिहाल मीरगंज आया था। दिल्ली पुलिस कोई नया इनपुट दे या सहयोग मांगे तो हम तैयार हैं। स्थानीय स्तर पर इस मामले में खोजबीन करने लायक कुछ नहीं बचा है। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी बरेली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed