{"_id":"65d9853948bd8b0cca0cbc1f","slug":"shahjahanpur-murder-case-discussion-of-nihal-khan-relationship-with-underworld-don-dawood-ibrahim-2024-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nihaal Khan: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से निहाल खान की रिश्तेदारी! चेयरमैन के भाई ने गोली मारकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nihaal Khan: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से निहाल खान की रिश्तेदारी! चेयरमैन के भाई ने गोली मारकर की थी हत्या
Sat, 24 Feb 2024 01:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:08 PM IST
सार
यूपी के शाहजहांपुर में नगर पालिका अध्यक्ष के साले की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या नगर पालिका अध्यक्ष के भाई ने की है। मृतक निहाल खान की अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से रिश्तेदारी की चर्चा है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना इलाके के गांव सुल्तानपुर में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शकील अहमद खान के साले निहाल खान की हत्या के आरोपी कामिल खान की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीम ने कई जगह पर छापा मारा है। बताते हैं कि पुलिस ने लखनऊ और दिल्ली भी टीम भेजी है।
शहर के अलीजई मोहल्ले में भी दबिश दी गई। दूसरे दिन भी उसका सुराग नहीं लग सका है। बताते हैं कि निहाल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का साला था। हालांकि, पुलिस इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कर रही है।
21 फरवरी को चेयरमैन शकील के बेटे रज्जाक की चौथी की विदाई की रस्म के दौरान मुंबई के बदलूपुरा निगारी स्ट्रीट भाईकुला बरिहान निवासी निहाल की चेयरमैन के छोटे भाई कामिल निवासी मोहल्ला यूसुफजई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। निहाल की हत्या करने के लिए कामिल तीन दिन से कार में राइफल रखकर घूम रहा था। 21 फरवरी की रात मौका मिलते ही उसने कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन
निहाल आरोपी का सगा फुफेरा भाई भी था। इस मामले में मृतक की पत्नी रुखसार की ओर से कामिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें दोनों के बीच बीते सात-आठ सालों से रंजिश मानने की बात कही गई है लेकिन रंजिश का कारण नहीं बताया गया था।
विज्ञापन
शहर के अलीजई मोहल्ले में भी दबिश दी गई। दूसरे दिन भी उसका सुराग नहीं लग सका है। बताते हैं कि निहाल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का साला था। हालांकि, पुलिस इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कर रही है।
विज्ञापन
21 फरवरी को चेयरमैन शकील के बेटे रज्जाक की चौथी की विदाई की रस्म के दौरान मुंबई के बदलूपुरा निगारी स्ट्रीट भाईकुला बरिहान निवासी निहाल की चेयरमैन के छोटे भाई कामिल निवासी मोहल्ला यूसुफजई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। निहाल की हत्या करने के लिए कामिल तीन दिन से कार में राइफल रखकर घूम रहा था। 21 फरवरी की रात मौका मिलते ही उसने कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन
हत्यारोपी की तलाश में एसपी ने एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया है। पुलिस ने उसकी संबंधियों के घर पर तलाश किया है। बताते हैं कि कामिल का बेटा दिल्ली में रहता है। इसलिए एक टीम को वहां भेजा गया।
लखनऊ, हरदोई में भी छापेमारी की गई। दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सेल सक्रिय कर दी गई है। बताते हैं कि मरने वाला निहाल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल का साला था।
अंतिम संस्कार में शामिल होने गए शकील
निहाल का शव बृहस्पतिवार को प्लेन के जरिए मुंबई भेजा गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चेयरमैन शकील अहमद और उनकी पत्नी रवाना हो गए हैं। उनके जाने के बाद परिवार ने खुद को मकान में बंद कर लिया है।

सरेंडर करने की जुगत में कामिल
पुलिस की सख्ती बरतने के बाद कामिल सरेंडर करने की जुगत में लग गया है। ऐसी सूचना आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। प्रयास है कि उसकी गिरफ्तारी की जाए।
पुलिस की सख्ती बरतने के बाद कामिल सरेंडर करने की जुगत में लग गया है। ऐसी सूचना आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। प्रयास है कि उसकी गिरफ्तारी की जाए।
आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। दाऊद व निहाल के बीच कुछ संबंध होने की चर्चा संज्ञान में आई है। इसके बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पहली प्राथमिकता आरोपी की गिरफ्तारी है। -मनोज अवस्थी, एसपी देहात