{"_id":"67833e4414c6b990cb0ad902","slug":"shahjahanpur-lagged-behind-in-the-division-in-construction-of-roads-bareilly-news-c-4-bly1015-559253-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़कें बनवाने में मंडल में शाहजहांपुर रह गया पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़कें बनवाने में मंडल में शाहजहांपुर रह गया पीछे
विज्ञापन
बरेली। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजना के अंतर्गत सड़कें बनवाने में लोक निर्माण विभाग शाहजहांपुर पीछे रह गया। शाहजहांपुर के काम अधूरे होने से पूरे मंडल की प्रगति प्रभावित है। शाहजहांपुर जिले के दो मार्गों के चौड़ीकरण में देरी हुई है। एक में विवाद और दूसरे में वन विभाग की एनओसी न मिलने से काम अटका है।
प्रांतीय खंड बरेली और निर्माण खंड बरेली की दो-दो परियोजनाओं में काम पूरा हो गया है। बदायूं और पीलीभीत की एक-एक परियोजना में काम पूरा है। शाहजहांपुर के पांच मार्गों में से तीन का ही चौड़ीकरण हो सका है। इसके लिए 45.16 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इसके बाद बरेली जोन के मुख्य अभियंता अजय कुमार ने शाहजहांपुर के दोनों खंडों के अधिशासी अभियंताओं को सड़क निर्माण की अड़चनों को दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
शाहजहांपुर की इन दो सड़कों का रुका काम
- शाहजहांपुर में निगोही खुदागंज मार्ग के 17.40 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण 46.60 करोड़ रुपये की लागत से 16 फरवरी 2024 में शुरू हुआ। अभी तक 55 फीसदी काम अधूरा है। अधिशासी अभियंता महेंद्रपाल का कहना है कि विवाद की वजह से बाधा पड़ी थी लेकिन अब काम रफ्तार पर है। जुलाई 2025 तक काम पूरा होना है लेकिन अधिशासी अभियंता का कहना है कि मई के अंत तक काम पूरा करेंगे।
विज्ञापन
- शाहजहांपुर जिले में लिपुलेख भिंड मार्ग के 23.80 किलोमीटर हिस्से को टू लेन से फोर लेन किए जाने का प्रोजेक्ट वन विभाग की अनापत्ति एनओसी न मिलने से अटक गया। इसमें 30 फीसदी काम ही हुआ है। प्रमुखत अभियंता ने काम की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए है। इसके बाद अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा ने वन विभाग और प्रशासन के साथ समन्वय करके अनापत्ति के लिए पैरवी तेज की है। अमर उजाला ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- --
45.16 करोड़ रुपये हुए थे मंजूर
21.56 करोड़ रुपये ही खर्च हुए

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।