{"_id":"5fddc7d401392f50f8051420","slug":"shahjahanpur-girl-accuses-renter-and-his-family-for-practicing-love-jihad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: किराएदार ने धर्म छिपाकर बढ़ाईं नजदीकियां, करता रहा दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: किराएदार ने धर्म छिपाकर बढ़ाईं नजदीकियां, करता रहा दुष्कर्म, मामला दर्ज
Sat, 19 Dec 2020 02:58 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर चौकी कोतवाली इलाके में महिला ने धर्म छिपाकर नजदीकियां बढ़ाने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि युवक उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव काफी दिनों से बना रहा था। न मानने पर उससे जबरन निकाहनामा पर हस्ताक्षर भी करा लिए।
विज्ञापन
पीड़िता और उसके परिवार ने आसपास के लोगों को बात बताई तो आरोपी फरार हो गए। जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री पीड़ित के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
चौक कोतवाली इलाके के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट ने बताया कि करीब तीन वर्षों पूर्व उनके घर में बिजलीपुरा मोहल्ले का मोहम्मद सईद किराए पर रहने आया था। पहले उसने खुद का नाम सुनील बताया। आरोप लगाया कि साजिश के तहत वह पीड़ित से नजदीकियां बढ़ाता रहा।
विज्ञापन
पहली बार उसने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और अश्लील तस्वीरें खींच लीं। तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार शारीरिक एवं मानसिक शोषण करता रहा। बाद में उसके परिवार के लोग भी आकर रहने लगे, लेकिन उसकी धमकी देने पर वह कुछ न कर सकी।
आरोप लगाया कि 10 दिसंबर को मोहम्मद सईद ने धर्म परिवर्तन किए जाने का दबाव बनाया। विरोध पर जबरन निकाहनामा पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद भी वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता और उसकी मां ने आसपास के लोगों को आपबीती बताई तो उनके दबाव में आकर आरोपी फरार हो गए।
मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री राजेश अवस्थी पीड़िता को लेकर चौक कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। मामले में पीड़िता की ओर से आरोपी मोहम्मद सईद, उसकी मां मुन्नन, बहन यास्मीन, भाई फरीद, बाबू, मोहम्मद नबी, तीन अन्य व्यक्ति, एक काजी व दो गवाहों के खिलाफ धारा 147, 323, 384, 376, 506, विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश की धारा 3, 5 (1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
चौकी कोतवाली इलाके में एक महिला के साथ जबरन धर्म परिवर्तन किए जाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम रवाना की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जनपद में इस तरह का पहला केस है।
-एस आनंद, एसपी