फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur captured the trophy in women's category

Bareilly News: महिला वर्ग में शाहजहांपुर ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Sat, 02 Mar 2024 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 02 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur captured the trophy in women's category
बरेली। इज्जतनगर रेलवे स्टेडियम में चल रही दिवंगत विनोद सिंह रावत मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइनल मैच खेले गए। इसमें महिला वर्ग में शाहजहांपुर और पुरुष वर्ग में काशीपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


महिला वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शाहजहांपुर और बुलंदशहर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें शाहजहांपुर ने (4-0) से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच शाहजहांपुर और बरेली के बीच हुआ। इसमें शाहजहांपुर ने (2-0) से एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल मैच काशीपुर और लखनऊ की टीम के मध्य हुआ, जिसमें चार गोल मारकर काशीपुर की टीम आगे रही। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला गाजियाबाद और खान ब्रदर्स टीम के बीच हुआ। इसमें तीन गोल मारकर गाजियाबाद ने बढ़त बनाई। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच काशीपुर और गाजियाबाद के बीच हुआ। इसमें काशीपुर ने (5-4) से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुकाबले के अंतिम दिन मुख्य अतिथि डॉ. सुमित मेहरा, डीआरएम रेखा यादव, उप डीआरएम राजेश अग्रवाल, क्रीड़ा सचिव गीता अरोरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed