{"_id":"5f7dc2868ebc3e9b8409e874","slug":"shahjahanpur-17-years-old-girl-murdered-by-father-and-brother-as-she-was-pregnant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: नाले में मिली लाश का खुलासा, नाबालिग बेटी के गर्भवती होने पर पिता और भाई ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: नाले में मिली लाश का खुलासा, नाबालिग बेटी के गर्भवती होने पर पिता और भाई ने की थी हत्या
Wed, 07 Oct 2020 07:09 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 07 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार अमर उजाला की खबर सही साबित हुई। शाहजहांपुर के सिंधौली इलाके के सकरिया नाले में मिट्टी से दबी मिली लाश पड़ोस के एक गांव में रहने वाली किशोरी की निकली। किशोरी के गर्भवती होने की बात पता चलने के बाद पिता ने ही उसे गला दबाकर मार दिया था। इसके बाद बेटे की मदद से गला काटने के बाद शव को बोरे में बंद करके नाले में मिट्टी से दबा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतका का आरोपी भाई अभी फरार है। सिंधौली थाना क्षेत्र में दुल्हापुर गांव के पश्चिम में स्थित सकरिया नाले में किशोरी की लाश मिट्टी में दबी होने की चर्चा थी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। ग्रामीणों के बीच ऑनर किलिंग की चर्चा थी।
विज्ञापन
इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। एसपी एस. आनंद के निर्देश पर सोमवार देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जो बोरे में बंद था। शव का सिर धड़ से अलग था।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन की तो शव पड़ोस के गांव में रहने वाली नीमा (17) का निकला। पुलिस ने घरवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो ऑनर किलिंग का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक किशोरी का गांव में किसी लड़के से प्रेम संबंध था। इसकी चर्चा गांव में फैली तो बात किशोरी के पिता तक पहुंच गई।
पिता ने ध्यान से देखा तो पेट फूलने की आशंका पर उससे पूछताछ की। इसपर उसने गर्भवती होने की बात स्वीकार की। पिता के पूछने पर उसने प्रेमी का नाम नहीं बताया। इस पर पिता ने 24 सितंबर की रात करीब 10 बजे कमरे में सो रही बेटी का गला दबा दिया।
हत्या करने के बाद लाश को कंधे पर रखकर सकरिया नाले में ले गया। उसके कहने पर बेटा साथ में बांका लेकर आया। जहां उसने बांका से बेटी का गला काटा और लाश को बोरे में बंद करके मिट्टी में दबा दिया। खून से सना बांका घर में छिपाने के बाद हत्यारोपी पिता-पुत्र फरार हो गए।
लाश मिलने के बाद मंगलवार को सिंधौली पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर से हत्या में प्रयुक्त हुआ बांका भी बरामद कर लिया गया। मृतका के भाई की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि नाले में मिली लाश पड़ोस के गांव की नाबालिग की है। उसका गांव के किसी लड़के से प्रेम प्रसंग था। उसे गर्भवती देखने के बाद पिता ने सोते समय गला दबा दिया। इसके बाद पिता और भाई ने गला काटने के बाद लाश को नाले में दबा दिया था। हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के भाई की तलाश जारी है।