{"_id":"6ad52635f426ff46de0d14e1","slug":"shahi-police-station-in-the-headlines-for-indiscipline-questions-raised-about-its-functioning-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6849-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनुशासनहीनता के लिए सुर्खियों में शाही थाना, कार्यप्रणाली पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनुशासनहीनता के लिए सुर्खियों में शाही थाना, कार्यप्रणाली पर सवाल
Mon, 19 Oct 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर सुर्खियों में है। आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने पर एसएसपी ने शनिवार को हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।
करीब ढाई महीने में यह तीसरा मामला है। इससे पहले, एक शादीशुदा कांस्टेबल पर महिला आरक्षी को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगा था, जिसके बाद उसे निलंबित किया गया। महिला आरक्षी ने थाने में नशीली दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। यूपी-112 के डीजल चोरी के मामले में भी आरोपियों को निलंबित किया गया था। वहीं, थाने में दी जाने वाली तहरीरों में कार्रवाई की लंबित रहती है। इन लगातार मामलों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
गांव बड़ेपुरा में सात अक्तूबर किसान की गैरमौजूदगी में खेत और सरकारी बंबा गूल पर खड़े 16 हरे-भरे पेड़ काटे जाने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। मड़वा बंशीपुर के हरिनंदन ने तीन अक्तूबर की सुबह घेरकर लाठियों से पीटकर घायल करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई थी लेकिन अभी इसकी जांच पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे ही अन्य मामलों में भी जांच न होने से पीड़ितों में रोष है।
विज्ञापन
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि थाने में अनुशासन बनाए रखने के लिए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।