{"_id":"602c17878ebc3ee97520092b","slug":"shades-of-glee-spilled-on-vasant-panchami-bareilly-news-bly4374185144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर छलके उल्लास के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर छलके उल्लास के रंग
विज्ञापन
नवदुर्गा मंदिर में भी मनाया गया वसंत उत्सव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
घरों में मां सरस्वती का पूजन, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं में भी हुए कार्यक्रम
विज्ञापन
बरेली। वसंत पंचमी पर घरों में तो मां सरस्वती का पूजन हुआ ही, कई संस्थाओं की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में वसंत पंचमी का महत्व बताने के साथ कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कई जगह पीली खिचड़ी का भोज भी किया गया।
जिला जेल में वसंत पंचमी पर जेल दिवस मनाया गया जिसकी शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। महिला बंदियों के लिए लाइब्रेरी के शुभारंभ के बाद खेलकूद सप्ताह शुरू किया जिसमें पहले दिन रस्साकशी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और कैरमबोर्ड के साथ कविता लेखन प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. एसके जौहरी, जेलर राजीव मिश्रा, डिप्टी जेलर आलोक, श्रीकृष्ण मुरारी, शिवराम उपस्थित रहे। इनरव्हील क्लब मरकरी के कार्यक्रम में मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित करने के बाद श्लोकों का उच्चारण किया गया। प्रश्नावली प्रतियोगिता में पूजा शर्मा विजेता रहीं। कार्यक्रम में वंदिता शर्मा, अनीता गोयल, अध्यक्ष सुधा सक्सेना, सचिव रचना सक्सेना, राखी भसीन, प्रतीक्षा शर्मा, नंदा, नीरू, रुचि, प्रतीक्षा आदि उपस्थित रहीं।
श्री त्रिबटी नाथ मंदिर में भी मां सरस्वती का पूजन किया गया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के संजीव औतार, प्रताप चंद सेठ, हरिओम अग्रवाल, सुभाष मेहरा, मानस पंत, नीतीश टंडन, ईश्वर शरण, रविंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। मानव सेवा क्लब के प्रभात नगर में हुए वसंतोत्सव कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य देवेंद्र कुमार देव को निराला साहित्य सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में रमेश गौतम, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, चित्रा जौहरी, उपमेंद्र सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
खंडेलवाल कॉलेज को रंगबिरंगे फूलों से सजाने के बाद मां शारदे की वंदना की गई। कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएन मिश्रा, डॉ. विनय खंडेलवाल, आरके सिंह, राकेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। रानी महालक्ष्मीबाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुपंथी संस्था के अध्यक्ष डॉ. दीपांकर गुप्ता ने कवि उमेश चंद्र गुप्ता को सुपंथी सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम में वेद प्रकाश शर्मा, डॉ. जितेंद्र चौहान, अशोक गंगवार, वीरेंद्र वार्ष्णेय, निकेत शर्मा, विरद शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन नत्थू लाल गंगवार ने किया। श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. मंजू खत्री ने सरस्वती वंदना की। ज्योति कालेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नालॉजी में भी सरस्वती पूजन किया गया। नर्सिंग प्राचार्या डॉ. सी लतामंगेश्वरी ने वसंत पंचमी का महत्व बताया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, डॉ. चारू त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किए। संचालन बीएड की छात्रा रेशु ने किया।