फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shabby house collapses, over three hours lying dead in rubble

जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में आधे घंटे दबे रहे तीन मासूम

Thu, 10 Aug 2017 01:42 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 10 Aug 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shabby house collapses, over three hours lying dead in rubble
bareilly - फोटो : bareilly

विज्ञापन
बरेली।
मलूकपुर के बाजदारान मोहल्ले में जर्जर घर की ऊपर की मंजिल ढहने से परिवार के तीन मासूम बच्चे मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। मलबे में परिवार के लोगों के दबे होने की आशंका के बीच मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया, करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मासूमों को मलबे से निकाला जा सका। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों को सांस लेने मेें दिक्कत आ रही थी, लेकिन वह खतरे से बाहर है। 

मोहल्ले में पतंग बनाने वाले चांद मियां का बाजदारान मोहल्ले में दो मंजिला खानदानी मकान है। वह अपनी बुजुर्ग मां, बीवी शबनम और तीन बच्चों के साथ रहता था। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे चांद मियां के तीन बच्चे अमन (7), सैफ (9), साजिया (10) कमरे मेें टीवी पर सीरियल देख रहे थे। वहीं बुजुर्ग मां, बीवी शबनम और शहनाज आंगन में रात के खाने की तैयारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ ऊपर की मंजिल का पूरा मलवा नीचे आ गिरा। कमरे में टीवी देख रहे तीन बच्चे उस मलबे में दब गए। घर की मंजिल ढहने के बाद महिलायें शोर मचाती हुई बाहर की तरफ भागी। मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर मलबा हटाने लगे। मलबे से बच्चों को मोहल्ले वालों ने निकालकर पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। 
विज्ञापन


नगर में हो चुकी थी शिकायत 
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यह मकान करीब 150 साल पुराना है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है, इसलिए उसकी मरम्मत भी नहीं करवा पा रहे थे। इस बाबत नगर निगम से शिकायत हो चुकी थी। मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम में लिखित खतरा जता चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले आसमान के नीचे बिताई रात 
आर्थिक रूप से कमजोर चांद मियां का मकान ढहने के बाद पूरा परिवार सड़क पर आ गया। रात के खाने की व्यवस्था भी पड़ोसियों ने मिलकर की। उनके घर का पूरा सामान भी मलबे में दब गया। देर रात तक परिवार मलबे में अपना सामान ढूंढता रहा। रात भी खुले आसमान के नीचे बिताई। 


सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची 
लोगों में हादसे के बाद रोष नजर आया, उनका कहना था कि सूचना के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। बचाव कार्य भी लोगों ने ही आगे आकर किया, वरना बच्चों की जान पर बन आती। देर रात कुछ सामाजिक संगठन भी मदद के लिए मलूकपुर में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed