फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sexually exploited on the pretext of getting a job

Bareilly News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर किया यौन शोषण, पांच लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 01 Jun 2024 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Sexually exploited on the pretext of getting a job
बिशारतगंज। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर कस्बे की विवाहित युवती से पांच लाख के जेवर ऐंठने एवं कई बार शारीरिक शोषण करने के आरोपी युवक सहित परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध एसएसपी के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी बरेली में हुई है। बिशारतगंज कस्बे का रहने वाले युवक अभिषेक भारद्वाज का उसके घर आना जाना था। इस दौरान युवक ने उसे अपने ऑफिस में काम करने का ऑफर दिया। वह युवक के साथ ऑफिस में काम करने लगी। आरोप है कि युवक ने उससे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये के गहने ले लिए। उसके डेढ़ साल तक कई बार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि उसे जब धोखे का अहसास हुआ तो वह 8 अप्रैल को युवक के घर अपने गहने वापस मांगने गई, तब युवक व उसके परिजनों ने उसकी पिटाई की। 22 मई को आरोपी व उसके परिजनों ने पीड़िता के घर पर आकर जमकर बवाल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई थी, जहां उस समय मामला रफा दफा हो गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर आप बीती सुनाई। पुलिस ने कई धाराओं में आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed