फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sexual assault of girl for two days in shahjahanpur

किशोरी को बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म, गांव के ही युवक के घर से तीसरे दिन मिली

Sun, 13 Jan 2019 02:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
sexual assault of girl for two days in shahjahanpur
दुष्कर्म - फोटो : pexels.com

शौच को गई किशोरी को एक युवक ने अपने घर में बंधक बना लिया। तीसरे दिन किशोरी को पुलिस ने खोज निकाला। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। आरोप है कि किशोरी से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की धारा में दर्ज की है। दुष्कर्म के बाबत पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी दस जनवरी की शाम चार बजे घर के बाहर शौच करने गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश आसपास खेतों में की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। नाते-रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों को पता चला कि गांव का ही ऋषिपाल भी लापता है। तब परिजनों का ध्यान उसकी तरफ भी गया। 
विज्ञापन


इसी शक के आधार पर किशोरी के परिजनों ने शनिवार दोपहर यूपी 100 को सूचना दे दी। गांव पहुंची यूपी 100 की टीम ने ऋषिपाल के घर दबिश दी तो ऋषिपाल और लड़की दोनों घर में मिल गए। दोनों को पुलिस थाने लेकर पहुंची, जहां किशोरी के पिता ने मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी ऋषिपाल के खिलाफ लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी युवक से पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली: गन्ने के खेत में मिले दोनों
थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि यूपी 100 टीम को दोनों गांव के पास गन्ने के खेत में मिले हैं। किशोरी को घर में बंधक बनाने की बात सामने नहीं आई है। किशोरी के पिता की तहरीर पर बहला-फुसलाकर भगाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed