फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sex racket busted, four women and a youth arrested

Bareilly News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाएं व एक युवक गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 04 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted, four women and a youth arrested
नवाबगंज। कस्बे के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का बृहस्पतिवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया। मौके से चार महिलाओं के साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुलशन नगर के इस मकान में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। आए दिन नए लोगों के आने से मोहल्ले वालों की शक की निगाह में यह मकान आ गया। बुधवार को शाम के समय किसी व्यक्ति ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर जब टीम यहां पहुंची तो चार महिलाएं और एक पुरुष मिला।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि सभी महिलाएं कस्बे की ही रहने वाली हैं। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अरबाज निवासी बड़ी विहार थाना इज्जतनगर बताया। पुलिस को उसके पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद कदम पर ही है पुलिस चौकी
जिस मकान में सेक्स रैकेट पकड़ा गया वह कस्बा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही है। हैरत की बात है कि काफी समय से अनैतिक गतिविधियां होने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी।

सांठगांठ से कई आरोपियों को छोड़ने का आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं के साथ ही पांच पुरुषों को भी पकड़ा था। इन सभी को पुलिस चौकी ले जाया गया। भीड़ जुटने पर पुलिस सभी को थाने ले गई। सांठगांठ के चलते इनमें से चार युवकों और एक महिला को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed