{"_id":"5efa51738ebc3e431a3b24c9","slug":"sewer-line-excavated-fatal-cow-stuck-in-pit-for-many-hours-bareilly-news-bly410989239","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन की खुदाई हुई जानलेवा, कई घंटे गड्ढे में फंसी रही गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन की खुदाई हुई जानलेवा, कई घंटे गड्ढे में फंसी रही गाय
विज्ञापन
गड्डे में गिरी गाय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पहले सांड़ गिरा, स्थानीय लोगों ने मुश्किल से निकाला
विज्ञापन
बरेली। कालीबाड़ी में सीवर लाइन की खुदाई का सुस्त काम जानलेवा होता जा रहा है। रविवार की रात सांड़ और सोमवार की सुबह एक गाय गड्ढे में गिर गई। गाय को कई घंटे बाद काफी मशक्कत से निकाला जा सका।
श्यामगंज से कालीबाड़ी की ओर सीवर लाइन की खुदाई का काम चल रहा है। काम की गति बेहद सुस्त है, जिसकी वजह से स्थानीय लोग और राहगीर समस्या झेल रहे हैं। यहां सड़क के बीच में इतना बड़ा गड्ढा खोदकर डाल दिया गया है कि साइड से रास्ता निकलना भी मुश्किल है। इसी गड्ढे में रविवार रात एक सांड़ गिर गया। सांड़ मेन गड्ढे में नीचे तक नहीं गिरा था, इसलिए उसे थोड़ी देर में निकाल लिया गया। सोमवार तड़के बड़े गड्ढे में एक घुमंतू गाय गिर गई। वह कई घंटे वहीं पड़ी रही। सोमवार दोपहर जेसीबी की मदद से मिट्टी खिसकाई गई, जिसके बाद लोगों ने रस्सी बांधकर गाय को बाहर निकाला। इस दौरान एक दो बार गाय वापस गिरी और मरणासन्न हो गई। बाद में काफी मुश्किल से उसे बाहर निकाला जा सका।