फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   several trains changed in operating and time By railway

ट्रेन यात्रियों के लिए बुरी खबर, अगर टिकट कटा लिया है तो पढ़ लें ये जानकारी, नहीं तो पछताएंगे

Thu, 06 Dec 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 06 Dec 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
several trains changed in operating and time By railway
प्रतीकात्मक तस्वीर
रेल प्रशासन ने काठगोदाम-देहरादून के मध्य चलने वाली 12092/12091 नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय और संचालन दिवसों में परिवर्तन किया है, जिसके चलते कई अन्य ट्रेनों के संचालन में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। हालांकि यह परिवर्तन दो अप्रैल 2019 से मान्य होंगे।
विज्ञापन


रेल प्र्रशासन के मुताबिक लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस (15043) काठगोदाम स्टेशन पर अपने वर्तमान समय आठ बजे के बजाय 8.10 बजे पहुंचेगी। हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस (13019) काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 9.25 बजे के स्थान पर 9.30 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन


इस ट्रेन की वापसी (13020) काठगोदाम स्टेशन से 21.55 के बजाय 21.45 बजे होगी। हल्द्वानी स्टेशन से नौ मिनट पहले 22.08 बजे, लाल कुआं से दस मिनट पहले 22.40 बजे और हल्दीरोड स्टेशन से नौ मिनट पहले 22.55 बजे छूटा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस (15001) मुरादाबाद स्टेशन से वर्तमान समय 9.05 बजे के स्थान पर 9.10 बजे छूटेगी। वापसी (15002) में देहरादून से अपने निर्धारित समय 15.25 के बजाय 15.20 बजे रवाना होगी। इसके अलावा गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस (15005) मुरादाबाद से अपने वर्तमान समय 9.05 के बजाय 9.10 बजे रवाना होगी।
 

आज 35 मिनट रुककर चलेगी बाघ एक्सप्रेस

तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने के लिए वाराणसी डिवीजन के भटनी यार्ड में पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक छह दिसंबर को प्रस्तावित है, जिसके चलते काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस (13020) को काठगोदाम में 35 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed