{"_id":"6a272841902ae6795a0ead9b","slug":"several-suspects-arrested-to-dismantle-hawala-network-bareilly-news-c-4-bly1053-901526-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हवाला नेेटवर्क ध्वस्त करने के लिए कई संदिग्धों की धरपकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हवाला नेेटवर्क ध्वस्त करने के लिए कई संदिग्धों की धरपकड़
विज्ञापन
बरेली। दुबई, कश्मीर और दिल्ली से संचालित हवाला नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश शुरू कर दी है। संदिग्धों की धरपकड़ के साथ ही एटीएम मशीनों का पैटर्न पता करने और ज्यादा से ज्यादा डाटा जुटाने पर जोर दिया जा रहा है।
हजियापुर निवासी जमीर अहमद की गिरफ्तारी के बाद उसका तहेरा भाई मोईन पुलिस के निशाने पर है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस व एसओजी ने कुछ अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा है। उनसे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। दिल्ली निवासी दो आरोपियों के साथ ही दुबई में रह रहे अली जीशान की गिरफ्तारी भी शेष है, लेकिन इससे पहले पुलिस जरूरी डाटा व साक्ष्य जुटाना चाहती है।
व्हाट्सएप को ई-मेल कर मांगी मदद
बरेली पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबरों का सर्विलांस से डाटा जुटाने के साथ ही कंप्यूटरों का आईपी एड्रेस ट्रेस करने का प्रयास किया है। आशंका है कि आरोपी व्हाट्सएप कॉल पर बात या चैट करते रहे हों, इसलिए इनसे जुड़े अन्य नंबरों की जानकारी जुटाने के लिए व्हाट्सएप मुख्यालय को ई-मेल किया गया है। अली जीशान का फोन नंबर दुबई सीरिज का है, लेकिन आशंका ये भी है कि वह किसी और देश से उसे ऑपरेट कर रहा हो। इसके लिए भी कुछ खास एप से जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
जमीर व मोईन के खातों में जो रकम भी आती जाती थी, वह दूसरे शहरों से नकद डाली और निकाली जाती थी। देश के कई प्रदेशों के कई शहरों से यह धन आया है। देखा जा रहा है कि हर शहर में अलग-अलग मशीनों से यह धन निकाला या डाला गया है या फिर चिह्नित मशीनों से। इसका पता लगते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शिवम आशुतोष सिंह, एएसपी