{"_id":"5f412e0a8ebc3e6d011c0a8d","slug":"sever-repaired-by-traders-bareilly-news-bly4170737182","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने नहीं सुनी तो व्यापारियों ने कराई सीवर लाइन की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने नहीं सुनी तो व्यापारियों ने कराई सीवर लाइन की मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला तो व्यापारियों ने चंदा कर खुद ही क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत करा दी। मरम्मत पर करीब साढ़े सात हजार रुपये खर्च हुए।
व्यापारी अहमद वारसी, मोहम्मद फैज, विजय मूलचंदानी, रणधीर आदि ने बताया कि नवाबान गली में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे गली में जलभराव हो रहा था। इसकी कई बार नगर निगम प्रसासन से शिकायत की, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। निराश होकर व्यापारियों ने खुद चंदा कर मरम्मत सीवर लाइन की मरम्मत करा दी। इस पर करीब साढ़े सात हजार रुपये खर्च हुए। व्यापारियों का आरोप है कि गली में नियमित सफाई भी नहीं होती है। इस बाबत नगर आयुक्त अभिषेक आनंद का कहना कि उन्हें व्यापारियों की शिकायत मिली ही नहीं। वह इस बारे में जानकारी कराएंगे।