{"_id":"5f6d02998ebc3edec87b9461","slug":"seven-years-of-faith-was-murdered-family-members-did-not-believe-till-the-end-bareilly-news-bly420953482","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल के विश्वास का हुआ कत्ल, घरवालों को अंत तक नहीं हुआ भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल के विश्वास का हुआ कत्ल, घरवालों को अंत तक नहीं हुआ भरोसा
विज्ञापन
मौका मुआयना करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
गांव वालों के सख्ती दिखाने पर भी आरोपी को निर्दोष मान रहे थे घरवाले
विज्ञापन
आरोपी के उत्तराखंड भागने की आशंका, तलाश में भेजी गई पुलिस टीमें
बहेड़ी। क्षेत्र के गांव में मासूम बच्चे की हत्या का आरोपी किरायेदार राजू परिवार वालों के साथ बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक उसे ढूंढने का नाटक करता रहा। सात साल से घर में किराये पर रहने के चलते बच्चे के परिवार वालों के उससे परिवार की तरह ही संबंध थे, जिसके चलते उन लोगों ने एक बार भी उस पर शक नहीं किया। गांव के अन्य लोगों ने राजू पर शक जताते हुए उससे पूछताछ की, तो उसने कुछ दूरी पर जाकर बच्चे को उतार देने की बात कही और गांव वालों के साथ उसे ढूंढने का नाटक भी करता रहा। मगर जब गांव वालों ने सख्ती तो उसने बच्चे को बेचने की बात कही, उससे पहले तक बच्चे के परिवार वाले उसे निर्दोष ही मान रहे थे।
मासूम के दादा का कहना है कि राजू ऐसा कर देगा, इस बात का यकीन अब भी नहीं हो रहा है। वह और उसकी पत्नी परिवार के जैसे थे। कोई बात उनसे छिपी नहीं थी। घर में जब भी मेहमान आते थे तो दोनों पति-पत्नी उनकी सेवा में खुद ही जुट जाते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी राजू किच्छा के सुनहरी मस्जिद मोहल्ले का रहने वाला है। अपने परिवार वालों से उसकी कभी नहीं बनी, सात साल से वह उनके यहां किराये पर रह रहा था। पहले वह किराये की पिकअप चलाता था, अब अपनी गाड़ी खरीद ली थी। घटना के बाद आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस मान रही है कि वह उत्तराखंड भाग गया है, उसकी तलाश में टीमें भेजी गई हैं। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए किच्छा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस ने उसकी पत्नी और बच्ची को थाने में बैठाया है। परिवार वालों के मुताबिक बच्चे की लाश बरामद होने के बाद राजू की पत्नी भी भागने की तैयारी में थी लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई। थाने में एसपी देहात डॉ. संसार सिंह समेत अन्य अफसरों ने आरोपी की पत्नी से पूछताछ की लेकिन हत्या का कोई कारण सामने नहीं आ सका।
विज्ञापन
पुलिस को तंत्र-मंत्र में हत्या का भी शक
जिस तरह से गर्दन काटकर बच्चे की हत्या की गई है, पुलिस को शक है कि तंत्र क्रिया चलते भी ऐसा संभव हो सकता है। इस बिंदु पर भी पुलिस विवेचना कर रही है। एसएसपी का कहना है कि सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी गिरफ्तार होने के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई महीनों से रुपयों को था मोहताज
गांव वालों ने बताया कि करीब तीन चार महीने से राजू पैसे-पैसे को मोहताज था। दो दिन पहले बैंक वाले पिकअप गाड़ी की किश्त मांगने आए थे लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। मासूम के परिजन ने भी कई बार उसकी रुपये देकर मदद की थी।
फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
एसपी देहात डा. संसार सिंह ने भी डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। घटनास्थल के पास पिकअप गाड़ी के टायर के निशान भी मिले हैं। एसपी देहात को गांव वालों ने बताया कि अंधेरा होते ही राजू एक बार गाड़ी लेकर यहां आया था। शक है कि उसने शाम को ही बच्चे का कत्ल कर दिया होगा। मौके पर मिले निशानों की मिट्टी जांच के लिए ली गई है।
बार-बार बेहोश हो रही मां
मासूम के पिता और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मां तो बार बार गश खाकर बेहोश हो जा रही थी। उसने अपने बेटे की शक्ल बुधवार दोपहर से नहीं देखी थी। बृहस्पतिवार को भी उन्हें बच्चे की लाश नहीं दिखाई गई तो वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना से पूरे भिलौर गांव में मातम छाया हुआ है।
दोबारा तहरीर में लगाया दुष्कर्म का भी आरोप
बच्चे के परिवार वालों ने पहले जो तहरीर दी थी, उसमें अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया था। मगर बच्चे के कपड़े अव्यवस्थित देखकर उन लोगों ने अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। शुक्रवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तंत्र-मंत्र को लेकर भी इस तरह की घटनाएं होती हैं लेकिन हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
आरोपी के उत्तराखंड भागने की आशंका, तलाश में भेजी गई पुलिस टीमें बहेड़ी। क्षेत्र के गांव में मासूम बच्चे की हत्या का आरोपी किरायेदार राजू परिवार वालों के साथ बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक उसे ढूंढने का नाटक करता रहा। सात साल से घर में किराये पर रहने के चलते बच्चे के परिवार वालों के उससे परिवार की तरह ही संबंध थे, जिसके चलते उन लोगों ने एक बार भी उस पर शक नहीं किया। गांव के अन्य लोगों ने राजू पर शक जताते हुए उससे पूछताछ की, तो उसने कुछ दूरी पर जाकर बच्चे को उतार देने की बात कही और गांव वालों के साथ उसे ढूंढने का नाटक भी करता रहा। मगर जब गांव वालों ने सख्ती तो उसने बच्चे को बेचने की बात कही, उससे पहले तक बच्चे के परिवार वाले उसे निर्दोष ही मान रहे थे।
मासूम के दादा का कहना है कि राजू ऐसा कर देगा, इस बात का यकीन अब भी नहीं हो रहा है। वह और उसकी पत्नी परिवार के जैसे थे। कोई बात उनसे छिपी नहीं थी। घर में जब भी मेहमान आते थे तो दोनों पति-पत्नी उनकी सेवा में खुद ही जुट जाते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी राजू किच्छा के सुनहरी मस्जिद मोहल्ले का रहने वाला है। अपने परिवार वालों से उसकी कभी नहीं बनी, सात साल से वह उनके यहां किराये पर रह रहा था। पहले वह किराये की पिकअप चलाता था, अब अपनी गाड़ी खरीद ली थी। घटना के बाद आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस मान रही है कि वह उत्तराखंड भाग गया है, उसकी तलाश में टीमें भेजी गई हैं। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए किच्छा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस ने उसकी पत्नी और बच्ची को थाने में बैठाया है। परिवार वालों के मुताबिक बच्चे की लाश बरामद होने के बाद राजू की पत्नी भी भागने की तैयारी में थी लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई। थाने में एसपी देहात डॉ. संसार सिंह समेत अन्य अफसरों ने आरोपी की पत्नी से पूछताछ की लेकिन हत्या का कोई कारण सामने नहीं आ सका।
विज्ञापन
पुलिस को तंत्र-मंत्र में हत्या का भी शक
जिस तरह से गर्दन काटकर बच्चे की हत्या की गई है, पुलिस को शक है कि तंत्र क्रिया चलते भी ऐसा संभव हो सकता है। इस बिंदु पर भी पुलिस विवेचना कर रही है। एसएसपी का कहना है कि सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी गिरफ्तार होने के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
कई महीनों से रुपयों को था मोहताज
गांव वालों ने बताया कि करीब तीन चार महीने से राजू पैसे-पैसे को मोहताज था। दो दिन पहले बैंक वाले पिकअप गाड़ी की किश्त मांगने आए थे लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। मासूम के परिजन ने भी कई बार उसकी रुपये देकर मदद की थी।फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
एसपी देहात डा. संसार सिंह ने भी डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। घटनास्थल के पास पिकअप गाड़ी के टायर के निशान भी मिले हैं। एसपी देहात को गांव वालों ने बताया कि अंधेरा होते ही राजू एक बार गाड़ी लेकर यहां आया था। शक है कि उसने शाम को ही बच्चे का कत्ल कर दिया होगा। मौके पर मिले निशानों की मिट्टी जांच के लिए ली गई है।बार-बार बेहोश हो रही मां
मासूम के पिता और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मां तो बार बार गश खाकर बेहोश हो जा रही थी। उसने अपने बेटे की शक्ल बुधवार दोपहर से नहीं देखी थी। बृहस्पतिवार को भी उन्हें बच्चे की लाश नहीं दिखाई गई तो वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना से पूरे भिलौर गांव में मातम छाया हुआ है।दोबारा तहरीर में लगाया दुष्कर्म का भी आरोप
बच्चे के परिवार वालों ने पहले जो तहरीर दी थी, उसमें अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया था। मगर बच्चे के कपड़े अव्यवस्थित देखकर उन लोगों ने अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। शुक्रवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तंत्र-मंत्र को लेकर भी इस तरह की घटनाएं होती हैं लेकिन हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी