फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   seven-year-old child was attacked by neighbour pet dog in Bareilly

Bareilly News: पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने सात साल के बच्चे को नोंचा, हालत गंभीर

Tue, 03 Sep 2024 09:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 09:22 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने सात साल के बालक पर हमला कर दिया। मासूम की एक आंख के पास गहरा जख्म हो गया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
seven-year-old child was attacked by neighbour pet dog in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे मासूम को पड़ोसी के कुत्ते ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। घटना की तहरीर ग्रामीण ने थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


टांडा सादात गांव के मैसर अली अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि उनके मकान के पास रहने वाले एक ग्रामीण ने विदेशी नस्ल के आठ कुत्ते पाल रखे हैं। वह दिन में बांध कर रखते हैं। रात में खोल देते हैं। सोमवार की सुबह उनका सात वर्ष का बेटा मकान के पास खेल रहा था। 
विज्ञापन


इसी बीच खूंखार कुत्ते ने बेटे के ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पड़ोसियों ने ईंट-पत्थर मारकर कुत्ते से बच्चे को आजाद कराया। आनन-फानन में मैसर अली ने घायल बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की तहरीर मैसर अली ने थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सातवीं की छात्रा पर कुत्ते ने किया हमला
बरेली के संजय नगर निवासी दीपक की 13 वर्षीय बेटी मुस्कान सातवीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार शाम वह अपनी बुआ के घर जा रही थी। घर की गली से निकलते ही एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला किया और पैर में कई जगह काट लिया। रात में उसे जिला अस्पताल लाया गया। पिता ने बताया कि उनकी गली में कुत्तों का आतंक है पर इन्हें पकड़वाया नहीं जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed