फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven villages of Pilibhit were selected in Dharti Aaba Tribal Village Utkarsh Abhiyan

Pilibhit: जितिन प्रसाद के प्रयासों से जनजातीय गांवों के बहुरे दिन, उत्कर्ष अभियान से सुविधाओं का होगा विकास

Fri, 24 Jan 2025 07:43 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: श्याम जी. Updated Fri, 24 Jan 2025 07:43 PM IST
सार

जनजातीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार और समग्र विकास को केंद्र सरकार ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य जनजातीय गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि में सुधार है। 
 

विज्ञापन
Seven villages of Pilibhit were selected in Dharti Aaba Tribal Village Utkarsh Abhiyan
ग्रामीणों के साथ जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले के सात जनजाति बहुल गांवों के दिन बहुरे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद जितिन प्रसाद के प्रयासों से इन गांवों को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में चयनित किया है। इन गांवों में बिजली, सड़क और पेयजल आपूर्ति के कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर की जाएंगी।

विज्ञापन


जनजातीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार और समग्र विकास को केंद्र सरकार ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य जनजातीय गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि में सुधार है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से जिले के सात जनजातीय बहुल गांव इसमें शामिल किए हैं। इन गांवों में कलीनगर तहसील के बंदरबोझ, नौजल्हा नकटहा, ढकिया ता. महराजपुर और पूरनपुर के पूरनपुर खास(रूरल), चंदिया हजारा, शांतिनगर और कबीरगंज शामिल हैं। इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होगा। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन


उत्कर्ष अभियान में चयनित गांवों में सड़क, जलापूर्ति, बिजली व्यवस्था को सुधारा जाएगा। विद्यालयों की स्थिति में सुधार और युवाओं के लिए रोजगार आधारित कौसल विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओंं में सुधार कराया जाएगा। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वयन कराया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि इस अभियान से जनजातीय समुदायों के विकास को नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed