फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven teams deployed to arrest seven wanted accused

Bareilly News: सात इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाईं सात टीमें

Tue, 07 Oct 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Seven teams deployed to arrest seven wanted accused
आरोपियों में तीन हिस्ट्रीशीटर भी शामिल, नहीं मिले तो संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन


बरेली। शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल में नामजद होने के बाद भागे मौलाना तौकीर रजा के सात करीबियों पर 15-15 हजार रुपये इनाम घोषित होने के बाद उनकी तलाश में पुलिस की सात टीमें लगाई गई हैं। एसएसपी ने संबंधित थानों की पुलिस टीम के साथ एसओजी, सर्विलांस समेत सात टीमों को इनकी तलाश में लगाया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी जल्दी नहीं मिले तो कोर्ट में आवेदन कर इनकी संपत्ति कुर्क कराई जाएगी।

मौलाना तौकीर रजा के इशारे पर 26 सितंबर को शहर में बवाल हुआ था। पुलिस अब तक करीब 86 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी कई उपद्रवी भागे हुए हैं। जेल में बंद आईएमसी के पार्षद अनीस सकलैनी को राजनीतिक संरक्षण देने वाला नायाब उर्फ निम्मा, अनीस का बेटा अदनान, दोस्त नदीम और एक गुर्गा बबलू खान भी इनामी आरोपियों में शामिल हैं। नायाब, बबलू और नदीम बारादरी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। शाहबाद निवासी अल्तमस रजा, नीम वाली मस्जिद मलूकपुर निवासी अफजाल बेग और मदीना शाह इमामबाड़ा रोहली टोला निवासी साजिद सकलैनी पर भी इनाम घोषित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed