फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven sub-centres shut down, 1.60 lakh people troubled

Bareilly News: सात उपकेंद्र ठप, 1.60 लाख लोग परेशान

Wed, 16 Jul 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Seven sub-centres shut down, 1.60 lakh people troubled
बरेली। दोहना-बालीपुर की 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से सात उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में मंगलवार को सुबह करीब 8:30 बजे बिजली गुल हो गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे फाल्ट की मरम्मत करके आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान करीब 1.60 लाख लोग परेशान हुए। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से पंखे तक नहीं चल पाए। पेयजल का भी संकट रहा।
विज्ञापन

33 केवी लाइन में हुए फाल्ट के बाद सनसिटी, महानगर, दुर्गानगर, हरूनगला, डेलापीर, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम उपकेंद्र से पोषित इलाकों की बिजली चली गई। काफी देर तक जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने उपकेंद्रों पर संपर्क किया। उपभोक्ताओं को फाल्ट की सूचना देकर जल्द ही आपूर्ति बहाल करने की बात कही गई।
विज्ञापन

इसके बाद 33 केवी वर्टिकल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने फाल्ट की तलाश के लिए पेट्रोलिंग शुरू की। काफी देर बाद फाल्ट मिला। दोपहर करीब 1:30 बजे इसकी मरम्मत की जा सकी। इस दौरान पॉश इलाके प्रभात नगर, राजेंद्र नगर, मॉडल टाउन, कीर्ति नगर, डेलापीर की कई कॉलोनियों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालीपुर व सिविल लाइंस में काम के चलते आज गुल रहेगी बिजली
बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को 33/11 केवी उपकेंद्र सिविल लाइंस द्वितीय से पोषित सिटी स्टेशन पर आरडीएसएस की ओर से बंच केबल डालने का काम किया जाएगा। इस दौरान कुंवरपुर तलैया, बिहारीपुर, एक मीनार मस्जिद, चमन की मठिया, बिहारी मेमरान, कसगरान, ढलाव वाली मठिया की बिजली सुबह नौ बजे से शाम 4:30 बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। इसके अलावा 132 केवी बालीपुर से हरूनगला उपकेंद्र तक आने वाली 33 केवी लाइन पर भी काम कराया जाएगा। इसके चलते हरूनगला, रामगंगानगर, सुरेश शर्मा नगर, फाइक एन्क्लेव सहित अन्य कॉलोनियों की बिजली भी सुबह आठ से दोपहर एक बजे बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed