फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven students fainted and fell after eating midday meal in school bareilly

Bareilly: स्कूल में अचानक चक्कर खाकर गिरे सात विद्यार्थी, मची अफरातफरी; भूत-प्रेत की अफवाह से फैली दहशत

Sun, 01 Dec 2024 02:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Dec 2024 02:19 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज विकासखंड के एक स्कूल में शनिवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब सात विद्यार्थी अचानक बेहोश हो गए। कुछ देर पहले ही इन छात्रों ने मिडडे मील खाया था। 

विज्ञापन
Seven students fainted and fell after eating midday meal in school bareilly
स्कूल इंचार्ज से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में मिड डे मील खाने के एक घंटे के बाद स्कूल में पढ़ने वाले सात बच्चे अचानक एक-एक कर चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए। इसे देख स्कूली स्टाफ और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही अभिभावक स्कूल की तरफ दौड़े। बच्चों की हालत देख सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद ही बच्चों को घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, हल्का लेखपाल, स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि शिक्षा विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


नवाबगंज विकासखंड के पूर्व माध्यमिक स्कूल, ईधजागीर गांव में 117 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शनिवार को एक बजे मिड डे मील में आलू-टमाटर की सब्जी व चावल खाने के एक घंटे के बाद बच्चे परिसर में चक्कर खाकर गिरने लगे। बच्चों ने बताया कि उन्हें गले में जकड़न की समस्या थी। उसके बाद पैर-हाथ और पेट में दर्द उठने लगा। यह देख स्टाफ और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


अभिभावकों ने बच्चों को निजी अस्पताल और सीएचसी में भर्ती कराया, जहां एक घंटे के बाद बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग की टीम में डाॅ. विजय कुमार, फार्मासिस्ट सुभाष, हल्का लेखपाल योगेश कुमार, डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची गई, तब तक बच्चे अस्पताल के लिए निकल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूत-प्रेत के साए की भी रही चर्चा
ग्रामीणों के बीच भूत-प्रेत के साए की भी चर्चा रही। ग्राम प्रधान प्रेमशंकर गंगवार ने बताया कि रसोइया ने खाने में आलू-मटर और चावल बनाया था। बच्चों के खाने से पहले स्टाफ ने चखा है। यदि भोजन से दिक्कत होती तो सभी बच्चों को होती।

अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
इंचार्य प्रधानाध्यापक सुषमा देवी ने बताया कि ग्रामीणों ने बच्चों के मन में डर बिठा दिया है। यह गलत है। मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया से एक-दूसरे को बच्चे देख गिर पड़े हैं। बाद में अस्पताल पहुंचते ही उपचार के बाद सभी सही हो गए। लोग बेवजह अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित गंगवार ने बताया कि सीएचसी पर दो बच्चों को लाया गया था। बच्चे पेट और हाथ-पैरों में दर्द बता रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चों की हालत देखकर लग रहा था कि वह डरे और सहमे हुए हैं। स्वास्थ्य टीम मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed